18-44 आयु वर्ग के 86 हजार लोगों ने 1 मई को लगवाई वैक्सीन, 11 राज्यों में वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू
18-44 आयु वर्ग के 86 हजार लोगों ने 1 मई को लगवाई वैक्सीन, 11 राज्यों में वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू
नई दिल्ली, 02 मई: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी है कि वैक्सीनेशन अभियान के तीसरे चरण के पहले दिन 18-44 आयु वर्ग के 86,023 लोगों ने कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाई है। तीसरे चरण का वैक्सीनेशन अभियान 1 मई को 11 राज्यों में शुरू हुआ, जिसके तहत 18 से 44 साल वालों को वैक्सीनेट किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुल 18,26,219 खुराक शनिवार (1 मई) को दी गई है। वैक्सीनेशन ड्राइव का ये 106वां दिन था। जिसमें से 9,89,700 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए टीका लगाया गया और 6.58 लाख लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है। भारत में 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक देश में कुल 15,68,16,031 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,92,488 नए केस सामने आए हैं और 3,689 लोगों की मौत हुई है। वहीं तीन लाख से ज्यादा लोग 24 घंटे में रिकवर हुए हैं। देश में कोरोना से अब तक 2,15,542 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केसों की संख्या 33,49,644 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,59,92,271 हो गई है। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,95,57,457 है।
जब देश भर में कुल टीकाकरण 15.66 करोड़ था तो इसमें से 94.28 लाख स्वास्थ्यकर्मी को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। वहीं 62.65 लाख लोगों ने दूसरी खुराक ली है। 1.26 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली खुराक ली है और 68.78 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी खुराक ली है।
45 से 60 आयु वर्ग में, 5.33 करोड़ लोगों ने पहली खुराक ली है, जबकि 40 लाख से अधिक लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। 60 से अधिक आयु वर्ग के 5.26 करोड़ लोगों ने पहली खुराक ली है और 1.14 करोड़ लाभार्थियों ने दूसरी खुराक ली है।












Click it and Unblock the Notifications