नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटों में सामने आए 96,982 नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 96,982 नए मामले सामने आए, जोकि एक दिन में अब तक का दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है।
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 96,982 नए मामले सामने आए, जोकि एक दिन में अब तक का दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। इसके साथ-साथ बीते 24 घंटे में 446 लोगों की मौत हो गई। ताजा मामलों के साथ देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 12,686,049 हो गए हैं।

Recommended Video
जबकि कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,88,223 हो गई है। इसके अलावा 1,17,32,279 लोग इस संक्रमम को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं, देश में कोरोना से हुईं मौतों का आंकड़ा 1,65,547 पहुंच चुका है। देश में व्यापक स्तर पर चल रहे कोरोना वायरस टीकाकरण के तहत अबतक 8,31,10,926 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिन 5 देशों में कोरोना के डेली केस सबसे ज्यादा मिल रहे हैं उनमें से भारत सबसे पहले नंबर पर है।
सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 47 हजार नए केस मिले, जोकि रविवार को मिले केसों से लगभग 10 हजार कम थे। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,548 नए मामले सामने आए।
भारत में कोरोना से जो 5 राज्य सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं उनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात: नगर निगम का कारनामा, कोरोना से तड़पते मरीजों के लिए कचरे के ट्रक में भिजवाए 34 वेंटिलेटर
अगर दुनियाभर में कोरोना के मामलों की बात करें तो विश्वभर में कोरोना के अब तक कुल 132,397,299 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 106,678,843 इस संक्रमण से उबर चुके हैं, जबकि 2,873,197 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। दुनियाभर में अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जिसके बाद ब्राजील, भारत, फ्रांस और रुस का नंबर आता है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले सबसे अधिक अमेरिका में हैं। वहीं, सक्रीय मामलों में फ्रांस, ब्राजील, बेल्जियम और इटली क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications