CoWin पोर्टल पर रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी का स्लॉट उपलब्ध, जानिए कितने की है एक डोज
नई दिल्ली, मई 17: पूरे देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच टीकाकरण अभियान वैक्सीन की कमी की वजह से प्रभावित हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों का डोज लगाकर ही इस महामारी पर विजय पाई जा सकती है। ऐसे में देश में दो वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोवैक्सीन और भारत बायोटेक की कोविशील्ड देश में इस्तेमाल की जा रही है। इसी बीच शुक्रवार को टीकाकरण अभियान के लिए लॉन्च की गई रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी भी अब CoWIN पोर्टल पर उपलब्ध है।

Recommended Video
हालांकि, यह भी बताया जाना चाहिए कि रूसी टीका वर्तमान में किसी भी केंद्र में स्थापित नहीं है। स्पूतनिक वी का टीका हैदराबाद के जुबली हिल्स के अपोलो अस्पताल में लगाया जा रहा है, लेकिन सिर्फ 45 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों के लिए। अपोलो में सभी स्लॉट पेड बुक किए गए थे। दरअसल, 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेश अनिवार्य है। पोर्टल पर कोविशील्ड, कोवैक्सिन, स्पूतनिक वी फ्री और पेड नाउ सहित टैब की एक सीरीज दी गई है।
कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक शुक्रवार को हैदराबाद में दी गई है। स्पूतनिक वी की कीमत 948 रुपये के साथ 5 प्रतिशत जीएसटी प्रति डोज यानी 995 रुपये रखी गई है। हालांकि जुबली हिल्स अपोलो अस्पताल में वैक्सीन 1,250 रुपये प्रति डोज की कीमत पर दी जा रही है। रसीयन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने बाद में भारत में वैक्सीन का निर्माण शुरू करने की योजना बनाई है। आरडीआईएफ ने कहा है कि एक बार भारत में बनने के बाद कीमतों में गिरावट आएगी।
अगले हफ्ते बाजार में आ जाएगी रूसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक, जुलाई से भारत में ही होगा उत्पादन
केंद्र सरकार ने पहले कहा था कि इस हफ्ते से वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। इसलिए संभावना है कि जल्द ही और केंद्रों को वैक्सीन से अपडेट किया जाएगा। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने गुरुवार को कहा था 'हमें उम्मीद है कि यह अगले सप्ताह बाजार में उपलब्ध होगा। हमें उम्मीद है कि रूस से सीमित आपूर्ति की बिक्री अगले सप्ताह शुरू होगी।' आपको बता दें कि आरडीआईएफ जल्द ही भारत में अपनी एक खुराक वाली वैक्सीन स्पूतनिक वी लाइट लाने की भी योजना बना रहा है। आरडीआईएफ के सीईओ किरिल दिमित्रीव ने कहा था 'हमें उम्मीद है कि भारत में जल्द ही स्पूतनिक वी लाइट पेश की जाएगी।' स्पूतनिक लाइट एक खुराक वाली वैक्सीन है। ऐसे में यह देश में जारी होने वाला पहला ऐसा टीका बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications