इन 30 जिलों में लगातार शिखर पर बना हुआ है कोरोना पॉजिटिविटी रेट, सरकार चिंतित

देश के 6 राज्यों के कम से कम 30 जिलों में साप्ताहिक कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत या उससे अधिक लगातार दर्ज किया जा रहा है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड पॉजिटिविटी रेट में लगभग पिछले 5 महीने से गिरावट देखी जा रही है।

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। देश के 6 राज्यों के कम से कम 30 जिलों में साप्ताहिक कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत या उससे अधिक लगातार दर्ज किया जा रहा है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड पॉजिटिविटी रेट में लगभग पिछले 5 महीने से गिरावट देखी जा रही है। बड़ी बात ये है कि इन 30 जिलों में से 13 जिले अकेले केरल के हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर पिछले 13 दिनों से साप्ताहिक कोरोना पॉजिटिविटी रेट 3 प्रतिशत से कम रहा है।

coronavirus

बता दें कि किए गए टेस्ट की तुलना में पॉजिटिविटी रेट रोग की व्यापकता को दर्शाता है। इसलिए विशेषज्ञ उच्च व्यापकता वाले क्षेत्रों में रोकथाम की रणनीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उच्च पॉजिटिविटी रेट वाले क्षेत्रों में जरूर कुछ न कुछ गड़बड़ है, हो सकता है यहां कोरोना के केसों को छुपाया गया हो।

इसके अलावा 11 राज्यों के 18 जिलों में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% से 10% बना हुआ है, जो फिर से कोरोना वायरस के तेजी से ट्रांसमिशन का संकेत देता है।

यह भी पढ़ें: वायु प्रदूषण से निपटने की क्या है दिल्ली सरकार की तैयारी, अरविंद केजरीवाल ने बताया प्लान

क्या कहता है WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, यदि किसी क्षेत्र में दो हफ्तों तक पॉजिटिविटी रेट 5% से कम है, इसका मतलब संक्रमण नियंत्रण में है। केरल के अलावा मिजोरम के आठ, मणीपुर, अरुणाचल प्रदेश के तीन-तीन, सिक्किम के दो और मेघालय के एक जिले में कोरोना पॉजिटिविटी रेट हाई बना हुआ है। केंद्र सरकार त्योहारों के सीजन को देखते हुए कोरोना वायरस को लेकर लगातार राज्य सरकारों को परामर्श दे रही है। केंद्र ने राज्यों को 5 प्रतिशत से अधिक पॉजिटिविटी रेट वाले क्षेत्रों में भीड़ इकट्ठा न होने देने का निर्देश दिया है। जबकि अन्य स्थानों पर कोरोना के नियमों का पालन करते हुए लोग इकट्ठा हो सकते हैं। चिंता की बात ये है कि अभी भी कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं, वहीं अच्छी खबर ये है कि संक्रमण से अस्पताल में भर्ती होने और मौत के मामले बेहद कम हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+