तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक का निधन, एक महीने से लड़ रहे थे कोरोना वायरस से जंग

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विधायक तमोनाश घोष कोरोना वायरस से जंग हार गए हैं। मंगलवार को इलाज के दौरान 60 वर्षीय घोष का निधन हो गया। तमोनाश घोष बंगाल के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। जिन्होंने फाल्टा विधानसभा सीट से तीन बार जनता का प्रतिनिधित्व किया था। डॉक्टरों के मुताबिक वे मई में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कई अन्य बीमारियों से ग्रसित होने की वजह से उनकी हालत गंभीर हो गई थी।

corona

Recommended Video

      Corona Positive TMC MLA Tamonash Ghosh की मौत, CM Mamata Banerjee ने जताया शोक | वनइंडिया हिंदी

      घोष के निधन के बाद सीएम ममता ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बहुत ही दुखद खबर। फाल्टा से तीन बार के विधायक और 1998 से पार्टी से जुड़े नेता हमें छोड़कर चले गए। 35 से ज्यादा वर्षों तक हमारा साथ रहा, वे जनता और पार्टी के लिए समर्पित थे। उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों से बहुत योगदान दिया। उनके निधन के बाद उनकी जगह को भरना मुश्किल है। मेरी संवेदना उनकी पत्नी, दो बेटियों, दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ है।

      बंगाल में कोरोना के 14 हजार मामले
      भारत में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4,56,183 हो गए हैं। इसमें से 1,83,022 सक्रिय मामले हैं, जबकि 2,58,685 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देशभर में इस बीमारी से अब तक 14,476 मरीजों की मौत हुई है। बंगाल भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां पर अब तक 14,728 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 580 लोगों की मौत हुई है, जबकि 9,218 ठीक हो चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+