कर्नाटक में बढ़े कोरोना पॉजिटिव केस, राजधानी बेंगलुरू में मास्‍क पहनना हुआ अनिवार्य

बेंगलुरू, 07 जून: कर्नाटक में एक बार कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं। कर्नाटक मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को ही कहा था जल्‍द ही कोरोना की रोकथाम के लिए कोविड से बचाव संबंधी प्रतिबंध दोबारा लागू किए जा सकते हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बेंगलुरु नागरिक निकाय ने सोमवार से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया।

covid

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कर्नाटक में रविवार को 301 नए कोविड -19 मामले और एक मौत देखी गई। वहीं सरकारी कोरोना डेली बुलेटन रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु में 23 मई को 24 घंटे के अंदर 100 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। रविवार को दोगुने से अधिक 291 हो गए।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कोरोना केसों की संख्‍या बढ़ने पर कहा था कि सरकार कुछ दिनों में कुछ कोविड नियंत्रण उपायों को लागू करने पर निर्णय ले सकती है, जिसका उद्देश्य डेली पॉजिटिव मामलों में तेजी को रोकना है। इसके साथ ही सीएम बोम्‍मई ने
कोविड वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ये बातें कहीं थी।

  • प्रमुख सचिव-स्वास्थ्य सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और वहां की स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे और कोविड प्रबंधन उपायों की समीक्षा करेंगे और सीएम को रिपोर्ट सौंपेंगे।
  • COVID के बारे में किसी को भी अनावश्यक चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, इसे नियंत्रित करने के लिए पहले ही उपाय कर लिए हैं, किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।
  • बेंगलुरु, शहर की नागरिक एजेंसी ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है और वायरस के परीक्षण को बढ़ाने का फैसला किया है।
  • कर्नाटक के राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सतर्क किया है कि शहर में कोविड के मामलों की संख्या 15 दिनों में दोगुनी हो गई है, जो भविष्य की एक गंभीर तस्वीर पेश कर रही है।
  • बेंगलुरु में मुख्य आयुक्त ने सभी मार्शलों को लोगों को मास्क पहनने के बारे में शिक्षित करने का निर्देश दिया है। वे मॉल सहित सार्वजनिक स्थानों पर मास्क सुनिश्चित कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+