'खतरनाक है कोरोना का न्यू वेरिएंट, वैक्सीन लगवाने वाले भी हो सकते हैं संक्रमित', AIIMS के डॉ. का बड़ा दावा
कोरोना वायरस का नया वेरिएंट पहले से भी ज्यादा खतरनाक है। नए वेरिएंट को लेकर एम्स के डॉक्टर ने बड़ा दावा किया है।

चीन में कोरोना का नया वेरिएंट तबाही मचा रहा है। जिसकी वजह से भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कहा गया है कि अगले 40 दिन भारत के लिए भी अहम होंगे। इसी बीच दिल्ली एम्स के डॉक्टर और महामारी रोग विशेषज्ञ संजय के.राय ने कोरोना को लेकर बड़ा दावा किया है, जिसे जानकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- Delhi: एम्स के डॉक्टर कीड़ों वाला पानी पीने को मजबूर, हॉस्टल के नल से निकल रहे हैं लार्वा
Recommended Video


वैक्सीनेटेड लोग भी हो सकते हैं संक्रमित
दिल्ली एम्स के डॉक्टर और महामारी रोग विशेषज्ञ संजय के.राय ने कहा है कि नए कोविड का इन्फेक्शन रेट अधिक है। इससे संक्रमित व्यक्ति 10-18 लोगों को संक्रमित कर सकता है। वहीं, इससे पहले वाला वेरिएंट 5-6 लोगों को संक्रमित कर सकता था। जिन्हें पहले कोविड हो चुका है या वैक्सीन लगवाई है उन्हें भी फिर से कोविड हो सकता है।

विदेश आए 39 यात्रियों की रिपोर्ट आ चुकी है कोरोना पॉजिटिव
चीन में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट हो गई है। जिसके चलते यहां पर विदेशी फ्लाइट से आए वाले 2 प्रतिशत यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग की जा रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 39 यात्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी हैं। जिन यात्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, उनके सैंपल्स स्क्रीनिंग के लिए भेजे जा चुके हैं।

अब तक 6000 यात्रियों की हो चुकी हैं जांच
स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों में कुल 6,000 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 टेस्ट की गई है, उनमें से 39 के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। भारत दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट BF.7 की वजह से मामले बढ़ने के बाद तमाम एहतियाती कदम उठा रहा है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' के रूप में पहचान की है। बुधवार को विदेशों से तमिलनाडु पहुंचे चार यात्रियों को चेन्नई एयरपोर्ट पर कोविड-19 संक्रमित पाया गया है।

चीन कोरोना ने मचा रखा है कोहराम
बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण ने चीन में कोहराम मचा रखा है। चीन में हर दिन लाखों की संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, हजारों की संख्या में हर दिन लोगों की जान जा रही है। श्मशान घाटों पर लाशों की अंबार लग गई है। जिसके चलते सामूहिक अंतिम संस्कार किया जा रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि चीन में अगले कुछ दिनों में ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications