Corona Alert: कोरोना के नए वेरिएंट ने केंद्र की बढ़ाई टेंशन, राज्यों को जारी की एडवाइजरी

Corona Alert: केरल में नए कोरोनोवायरस सब-वेरिएंट JN.1 के सामने आने के बाद केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। सरकार ने राज्यों को एडवाइजरी भी जारी कर दी है। जिसमें सरकार ने सभी राज्यों से कोविड स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने की अपील की है। साथ ही राज्यों को नियमित तौर पर सभी जिले में एसएआरआई और आईएलआई मामलों की रिपोर्ट और निगरानी करनी होगी।

आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने ज्यादा-ज्यादा से संख्या में आरटी-पीसीआर टेस्ट समेत पर्याप्त परीक्षण सुनिश्चित करने की सलाह दी है। साथ ही राज्यों को जीनोम सीक्वेंस के लिए पॉजिटिव नमूने INSACOG प्रयोगशालाओं को भेजने के लिए कहा है। सलाह में राज्यों को नियमित आधार पर सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में जिलेवार इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी के मामलों की निगरानी और रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया।

Corona

आपको बता दें कि कोविड के JN.1 वेरिएंट को ओमीक्रॉन सब-वेरिएंट BA.2.86 या पिरोला का वंशज माना जाता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इसका पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में सितंबर 2023 में पता चला था और चीन ने 15 दिसंबर को स्पेशल सब-वेरिएंट के 7 संक्रमणों का पता लगाया था।

केरल में महिला में मिला संक्रमण
हाल ही, में केरल के तिरुवनंतपुरम की एक 79 वर्षीय महिला में यह संक्रमण पाया गया था। इससे पहले, तिरुचिरापल्ली जिले के एक निवासी में JN.1 सब-वेरिएंट पाया गया था, जो सिंगापुर से यात्रा करके लौटा था।

क्या है इस सब-वेरिएंट के लक्षण?
JN.1 सब-वेरिएंट के लक्षणों में हल्का बुखार, खांसी, नाक के मार्ग में असुविधा, गले में खराश, नाक बहना, चेहरे के भीतर दर्द या दबाव, सिरदर्द और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+