शोध में हुआ चौकाने वाला खुलासा- आने वाले कुछ वर्षों में बच्चों की बीमारी बन सकती है कोरोना

गुरुवार को प्रकाशित हुए एक शोध में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शोध के मुताबिक आने वाले कुछ वर्षों में कोरोना वायरस अन्य सर्दी जुकाम वाले दूसरे वायरस की तरह एक आम वायरस बन सकता है।

नई दिल्ली, 12 अगस्त। गुरुवार को प्रकाशित हुए एक शोध में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शोध के मुताबिक आने वाले कुछ वर्षों में कोरोना वायरस अन्य सर्दी जुकाम वाले दूसरे वायरस की तरह एक आम वायरस बन सकता है, और यह उन युवा बच्चों को ज्यादा प्रभावित कर सकता है जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है या फिर जो कोरोना से संक्रमित नहीं हुए हैं। यह शोध जर्नल साइंस एडवांसेज में प्रकाशित हुआ है और इस शोध को नॉर्वे के ओस्लो विश्वविद्यालय ने किया है।

Corona

यह शोध इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि बच्चों पर कोरोना का असर ज्यादा नहीं दिखा है। अध्ययन में कहा गया है कि बच्चों में कोविड-19 का खतरा आम तौर पर कम होता है इसलिए वैश्विक स्तर पर इस बीमारी का बोझ कम होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: कोरोना पर काबू पाने के लिए घर-घर जाकर जांच करना हमारी पहली प्राथमिकता- ओडिशा सरकार

नॉर्वे के ओस्लो विश्वविद्यालय के ओटार ब्योर्नस्टैड ने कहा कि SARS-CoV-2 वायरस उम्र बढ़ने के साथ साथ अधिक घातक होता है, लेकिन शोध में ऐसे परिणाम सामने आए हैं जो यह बताते हैं कि वायरस का जोखिम भविष्य में बच्चों तक पहुंच जाएगा, क्योंकि ज्यादातर वयस्क या तो कोरोना के संपर्क में आ चुके होंगे या फिर उन्हें कोरोना का टीका लग जाएगा।

शोधकर्ताओं ने इसके पीछे उदाहरण देते हुए कहा कि 1889-90 के बीच रूसी फ्लू के कारण करीब 10 लाख लोग मारे गए थे। मरने वालों में से अधिकतर की उम्र 70 वर्ष के करीब थी या फिर वो वयस्क थे। ये लोग HCoV-OC43 वायरस से संक्रमित पाए गए थे। शोधकर्ताओं ने आगे कहा कि अब यह वायरस वहां एक आम वायरस बन चुका है और ज्यादातर 7-12 वर्ष की उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है।

ओटार ब्योर्नस्टैड ने कहा कि यदि वयस्कों में संक्रमण के प्रति प्रतिरक्षा कम होती है तो एक बड़े समूह में SARS-CoV-2 का खतरा फिर से बढ़ सकता है। हालांकि कोविड-19 शोध में यह सामने आया है कि टीकाकरण SARS-CoV-2 वायरस के संपर्क में आने से अधिक सुरक्षा प्रदान करता है, इसलिए जल्दी से जल्दी बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+