कोरोना पर काबू पाने के लिए घर-घर जाकर जांच करना हमारी पहली प्राथमिकता- ओडिशा सरकार

कोरोना पर काबू पाने के लिए ओडिशा सरकार हर संभव कदम उठा रही है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार का पूरा ध्यान इस समय डोर-टू-डोर कैंपेन में तेजी लाने पर है।

भुवनेश्वर, 12 अगस्त। कोरोना पर काबू पाने के लिए ओडिशा सरकार हर संभव कदम उठा रही है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार का पूरा ध्यान इस समय डोर-टू-डोर कैंपेन में तेजी लाने पर है। ओडिशा के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि हमारा पूरा ध्यान इस समय घर-घर जाकर लोगों की जांच करने पर है, ताकि कोरोना वायरस पर काबू पाया जा सके।

Corona test

उन्होंने कहा कोरोना पर काबू पाने के लिए यह सबसे शक्तिशाली हथियार है। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कोरोना के छुपे हुए मामले तीसरी लहर से पहले संक्रमण को फिर से बढ़ा सकते हैं। राज्य के स्वास्थ्य निदेशक विजय महापात्र ने कहा कि यदि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर आती है तो इसका कारण छिपे हुए मामले होंगे इसलिए उन्हें ढूंढ कर निकालना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें: यूपी में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 490 पहुंची, पिछले 24 घंटे में 43 नए केस

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कई लोगों ने कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बावजूद कोरोना का टेस्ट नहीं कराया है, जो कोरोना की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। चूंकि मानसून के दौरान डेंगू के मामले भी बढ़ते हैं इसलिए राज्य सरकार द्वारा कोरोना के छिपे हुए मामलों के साथ-साथ मच्छर जनित संक्रमित रोगों का पता लगाने के लिए 24 अगस्त के बाद अलग से निगरानी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+