कोरोना इंपैक्टः अर्थव्यवस्था की रीढ़ में शुमार 8 बुनियादी उद्योगों में बड़ी गिरावट, जानिए?

नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मई माह में एक साल पहले की तुलना में 23.4 फीसदी कम दर्ज किया गया है। मंगलवार को सरकार ने जारी किए आधिकारिक आंकड़े जारी में कहा गया है कि बुनियादी उद्योगों के उत्पादन पिछले साल मई में 3.8 फीसदी की वृद्धि हुई थी। 8 बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में आई यह कमी लॉकडाउन में बंद रही अर्थव्यवस्था का परिचायक है।

industry

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उवर्रक को छोड़कर बाकी सभी सात प्रमुख क्षेत्रों- कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात, सीमेंट और विद्युत का मई माह में उत्पादन घटा है। वित्त वर्ष 2020-21 में पहले दो माह अप्रैल-मई में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन बीते साल की तुलना में 30 फीसदी कम रहा।

पिछले साल इसी अवधि में इनका उत्पादन 4.5 फीसदी बढ़ा था उत्पादन

पिछले साल इसी अवधि में इनका उत्पादन 4.5 फीसदी बढ़ा था उत्पादन

पिछले साल इसी अवधि में इनका उत्पादन 4.5 फीसदी बढ़ा था। मंत्रालय के बयान के मुताबिक अप्रैल और मई के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन प्रभाव में था। इसके चलते कोयला, सीमेंट, इस्पात, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और कच्चा तेल का उत्पादन काफी कम हुआ है। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में इन आठ बुनियादी उद्योगों की हिस्सेदारी 40.27 फीसदी है।

अप्रैल में सभी कोर सेक्टर्स के आंकड़े रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल चुके हैं

अप्रैल में सभी कोर सेक्टर्स के आंकड़े रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल चुके हैं

अप्रैल 2020 में सभी कोर सेक्टर्स के आंकड़े रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल चुके हैं। अप्रैल 2020 में कोर सेक्टर्स का ग्रोथ रेट 38.1 फीसदी रही। इससे पहले मार्च में 8 कोर सेक्टर की ग्रोथ 6.5 फीसदी थी। इस दौरान जिस सेक्टर पर सबसे बुरा असर पड़ा वो सीमेंट इंडस्ट्री है, जिसकी ग्रोथ 86 फीसदी घटी है। मार्च में इसकी ग्रोथ 25.1 फीसदी रही थी।

देश में कोरोना की वजह से मार्च के अंतिम सप्ताह से लॉकडाउन शुरू हुआ

देश में कोरोना की वजह से मार्च के अंतिम सप्ताह से लॉकडाउन शुरू हुआ

देश में कोरोना की वजह से मार्च के अंतिम सप्ताह से लॉकडाउन शुरू किया गया। वहीं, अब प्रतिबंधों में ढील शुरू की गई है। हालांकि सप्लाई चेन और मांग से जुड़ी दिक्कतों की वजह से कारोबारी गतिविधियां महामारी के पहले के स्तर तक पहुंचने के लिए भी जूझ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+