New Covid wave in Europe: इन देशों में एक सप्ताह के अंदर आ सकती है कोरोना की जानलेवा लहर, चेतावनी जारी
पूरी दुनिया में कोविड की रफ्तार कम होने के बीच बेहद ही डरावनी खबर सामने आ रही है। यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) ने चेतावनी दी है कि कोविड की बेहद खतरनाक लहर सामने आने वाली है।
New Covid wave in Europe: पूरी दुनिया में कोविड की रफ्तार कम होने के बीच बेहद ही डरावनी खबर सामने आ रही है। यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) ने चेतावनी दी है कि कोविड की बेहद खतरनाक लहर सामने आने वाली है। एजेंसी ने अंदेशा जताया है कि यूरोप में कोविड की नई लहर एक सप्ताह के अंदर आ सकती है। स्वास्थ्य एजेंसी ने यह भी चेतावनी दी कि टीकों की आपूर्ति की तुलना में वायरस के नए वैरिएंट तेजी से सामने आ रहा है।

यूरोपीय संघ की तरफ से कहा गया है कि कोविड महामारी अभी खत्म नहीं हुई है । सभी को पूरी तरह से कोरोना नियमों का पालन करना होगा। साथ ही सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लोगों से कहा गया है कि कोरोना प्रोटोकोल के पालन में किसी तरह की लापरवाही न करें।
पांच देशों में ओमिक्रॉन का कहर
वैक्सीन स्ट्रेटजी के प्रमुख डॉ. मार्को कैवेलरी के अनुसार, पिछले हफ्ते यूरोपीय संघ और यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र में कम से कम पांच देशों में ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट की पहचान की गई। जिसमें से एक को BQ.1 कहा गया। ईसीडीसी के डॉ. मार्को कैवेलरी के अनुसार, नवंबर के बीच और दिसंबर की शुरुआत तक भारी तबाही सामने आ सकती है। उन्होंने कहा कि यह नई लहर बेहद जानलेवा साबित हो सकती है।
तेजी से चल रहा है टीकाकरण अभियान
लेकिन इस बीच राहत वाली बात यह है कि टीके कोविड से लड़ने में अभी भी कारगर है। स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि टीके कोविड के खिलाफ प्रभावी हैं। इसके अलावा यूरोपीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने उच्च जोखिम वाले लोगों को इन्फ्लूएंजा वायरस के खिलाफ टीका लगवाने के लिए कहा है। यह वायरस इस सर्दी में फैल सकता है। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब ओमिक्रॉन का नए वैरिएंट अमेरिका में कहर बरपा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी कहा है कि BQ.1.1 सब वैरिएंट कम से कम 29 देशों में तेजी से फैल रहा है।
यह भी पढ़ें- कोविड के बाद बच्चों के टीकाकरण में आई गिरावट: लैंसेट स्टडी












Click it and Unblock the Notifications