कोरोना ने मचाया कोहराम, केरल में रविवार को जारी रहेगा लॉकडाउन, रहेगी सख्त पाबंदी

नई दिल्‍ली, 27 अगस्‍त। देश में कोरोना की तीसरी लहर के खौफ के बीच दक्षिण भारत के केरल राज्‍य में केरल में एक बार फिर कोविड 19 के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। देश भर में कोरोना के नए मरीजों के आंकड़े के अनुसार 46 हजार में से 31 हजार यानी 68 फीसदी कोरोना मरीज केवल केरल राज्‍य से हैं। ऐसे में कोरोना केसों पर लगाम कसने के लिए एक बार फिर केरल की पिनराई सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन में सख्‍ती बरतने का आदेश दिया है। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार फिलहाल रविवार को ही लॉकडाउन लगाया जाएगा।

Recommended Video

    Coronavirus: देश में कोरोनावायरस के 44 हजार नए केस दर्ज, Covid-19 third Wave alert| वनइंडिया हिंदी
    covid

    बता दें पिछले दो हफ्ते से प्रदेश सरकार ने रविवार को लॉकडाउन में काफी छूट दी थी, लेकिन अब कोरोना के नए मामले बढ़ने के बाद रविवार को लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया गया है। अगर हालात फिर भी काबू में नहीं आते हैं तो सरकार और भी सख्‍त कदम उठा सकती है।

    बता दें केरल के प्रमुख त्‍योहार ओणम की छुट्टियों के बाद केरल में कोविड के मामलों में स्पाइक आया। बीते बुधवार को तीन महीनों में सबसे अधिक मामले और संक्रमण दर दर्ज की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि हालांकि दैनिक मामलों में वृद्धि अपेक्षित तर्ज पर थी, लेकिन यह देखा जाना बाकी है कि बढ़ते केसलोड राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली को कैसे प्रभावित करेगा।

    बता दें केरल शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन संक्रमण के नए केस की 30 हजार से अधिक रही। गुरुवार को कोरोना के 30,007 नए मामले सामने आई इसके सााि ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 39.13 लाख हो गयी। वहीं अब तक 162 मरीजों की मौत हुई जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्‍या 20,134 पर पहुंच गयी। वहीं बुधवार को 31,445 नए मामले सामने आए थे, जो देश में सामने आए कुल 46,164 मामलों का 68.11 फीसदी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+