Coromandel Express Accident: PM मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, जानें ओडिशा CM और UP CM क्या बोले?

कोरोमंडल एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में 132 लोगों के घायल और 50 लोगों की मौत की खबर है। हादसे पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है।

Coromandel Express Accident

Coromandel Express Accident: ओडिशा में शुक्रवार देर शाम बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर हो गई। जिसके चलते कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 132 लोगों के घायल और 50 लोगों की मौत की खबर है। मामले पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में एक दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उधर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि मैंने अभी-अभी इस दुखद रेल दुर्घटना की स्थिति की समीक्षा की है। मैं कल सुबह घटनास्थल का दौरा करूंगा।

वहीं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ओडिशा के बालासोर में एक ट्रेन दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के दुखद समाचार से व्यथित हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं कि बचाव के प्रयासों के लिए आवश्यक सभी सहायता प्रदान करें।

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बालासोर, उड़ीसा में हुई ट्रेन दुर्घटना का दुखद समाचार मिला। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि राहत कार्यों में पूर्ण सहयोग करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+