सीरम इंस्टीट्यूट को मिली 50 लाख वैक्सीन के निर्यात की इजाजत, इन 4 देशों में भेजी जाएगी
नई दिल्ली, 21 नवंबर: केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को उसकी कोरोना वायरस वैक्सीन कोविशील्ड के निर्यात की इजाजत दी है। सीरम को 50 लाख डोज के निर्यात की अनुमति दी गई है। सरकार ने सीरम इंस्टीट्यू को संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवेक्स ग्लोबल वैक्सीन कार्यक्रम के तहत इस निर्यात की इजाजत दी है। सीरम की ओर से कोविशील्ड की 50 लाख खुराक नेपाल, ताजिकिस्तान और मोजाम्बिक को निर्यात करने की अनुमति दी है। इन तीन देशों के अलावा बांग्लादेश को कोविशिल्ड का निर्यात किया जाएगा।

सीरम इंस्टीट्यूट 23 नवंबर से कोवैक्स कार्यक्रम के तहत कोविड टीके का निर्यात शुरू करेगा। नेपाल को 24 नवंबर को कोविशील्ड की पहली खेप मिलेगी। बता दें कि सरकार ने अक्टूबर में सीरम को नेपाल, म्यांमार और बांग्लादेश को कोविशील्ड की 10-10 लाख खुराक निर्यात करने की अनुमति दी थी।
सीरम के साथ काफी ज्यादा स्टॉक
बताया गया है कि सीरम इंस्टीट्यूट के पास कोविशील्ड वैक्सीन की 24,89,15,000 खुराक का स्टॉक है। सीरम इंस्टीट्यूट के सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने सरकार को पत्र लिखकर कहा कि हमें अपनी घरेलू और वैश्विक आपूर्ति को पूरा करने के लिए अपने उत्पादन/कोल्ड चेन स्पेस की योजना पहले से ही बनानी होती है। कोविशील्ड के स्टॉक में लगातार बढ़ोतरी होने से हमें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद सरकार ने निर्यात की इजाजत दी है।












Click it and Unblock the Notifications