मुंबई पुलिस की नजरों के सामने महबूबा संग कुख्‍यात अपराधी ने किया निकाह

तौफीक को पहली बार साल 2012 में मकोका कानून के तहत गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के एक बार फिर से 2016 में उस पर मकोका के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।

मुंबई। मुंबई के जाने-माने चेन स्‍नेचर और मोस्‍ट वांटेड अपराधी ने पुलिस की मौजूदगी में धूमधाम से निकाह किया और फिर अपनी महबूबा को लेकर चला गया। इस शातिर क्रिमिनल की शादी में मुंबई के कई वांटेड अपराधी शामिल हुए लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनकर देखती रही। जानकारी के मुताबिक ठाणे के अम्बिवली इलाके में तौफीक तेजी शाह इलियास ईरानी की शादी थी। इस शादी में करीब 20 पुलिसवाले भी शामिल हुए थे। आपको बता दें कि तौफीक पर 25 से ज्यादा चेन-स्नैचिंग के मामले दर्ज है।

मुंबई पुलिस की नजरों के सामने महबूबा संग कुख्‍यात अपराधी ने किया निकाह

डर गई थी पुलिस

तौफीक को पहली बार साल 2012 में मकोका कानून के तहत गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के एक बार फिर से 2016 में उस पर मकोका के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस को तौफीक की शादी की सूचना मिल गई थी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने का भी प्‍लान बनाया था। पर पुलिस को इस बात का डर था कि कहीं शादी के दौरान दबिश डालने पर अफरा-तफरी का माहौल ना हो जाए और कानून-व्यवस्था पर खतरा बन जाएगा। पढ़ें- फेसबुक पर हुआ इश्‍क, शादी का वादा कर विदेशी महिला से बनाया अप्राकृतिक संबंध

पुलिस इस बात से भी घबरा रही थी कि इस शादी में कई नामचीन अपराधी भी शामिल थे। हालांकि अब पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक इस चेन स्‍नेचर की शादी में लगभग 1000 लोग शामिल हुए थे। जिनमे से ज्यादातर खुद चेन स्‍नेचर, चोर और लुटेरे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+