पीएम मोदी का विचार लड़की बेचे अचार तो ज्यादा बिकेगा
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुद्रा बैंक के उद्घटान पर हमेशा की तहत उत्साहवर्धन भाषण दिया। पीएम का भाषण किसानों में जोश भरने वाला था, सब कुछ ठीक रहा, लेकिन मोदी के भाषण के कुछ अंश को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।

दरअसल इस भाषण दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि किसान यदि आम बेचे तो पैसा मिलता है। आम का अचार बनाकर बेचे तो और ज्यादा पैसा मिलता है। अचार को बोतल में बंद करके बेचे तो और ज्यादा पैसा मिलता है और अगर लड़की अचार की बोतल लेकर खड़ी हो जाए तो बिक्री और ज्यादा बढ़ जाती है। भीषण के भाषण के इसी अंश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
भाषण के अंतिम अंश में पीएम ने लड़की का जिक्र किया जिसे लेकर अब प्रतिक्रिया आने लगी है। लोग पीएम द्वारा लड़कियों को सामान बेचने की वस्तु करार दिए जाने से नाराज है। पीएम के इस बात से नाराज लोगों का कहना है कि पीएम मोदी को लड़कियां सामान बेचने का जरिया नजर आती हैं।
सोशल साइट्स पर कई लोग पीएम के भाषण के इस हिस्से पर उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि जैसे हर सामान बेचने के लिए विज्ञापनों में लड़कियों को जबरन दिखाया जाता है पीएम मोदी इस बयान से उसकी वकालत कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications