'कोरोनिल' पर बढ़ा विवाद, जयपुर में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण पर FIR दर्ज
कोरोना वायरस को 'कोरोनिल' दवा से ठीक करने के दावे को लेकर योग गुरू बाबा रामदेव मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को 'कोरोनिल' दवा से ठीक करने के दावे को लेकर योग गुरू बाबा रामदेव मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। राजस्थान के जयपुर में इस दवा के दावे को लेकर बाबा रामदेव, पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण और तीन अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि बाबा रामदेव ने पतंजलि आयुर्वेद की दवा कोरोनिल को कोरोना वायरस की दवा के रूप में प्रचारित कर देश को लोगों को गुमराह किया है।
Recommended Video

इन पांच लोगों पर दर्ज हुई FIR
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, इस मामले को लेकर जयपुर के ज्योति नगर पुलिस थाने में बाबा रामदेव, उनके सहयोगी और पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण, वैज्ञानिक अनुराग वार्ष्णेय, एनआईएमएस के चेयरमैन बलबीर सिंह तोमर और निदेशक अनुराग तोमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर में इन लोगों के ऊपर कोरोनिल को कोरोना वायरस की दवा बताकर, भ्रामक प्रचार के जरिए देश को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है।

आईपीसी की धारा 420 के तहत हुई FIR
ज्योति नगर पुलिस थाने के एसएचओ सुधीर कुमार उपाध्याय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, 'हां, पतंजलि के बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, बलबीर सिंह तोमर, अनुराग तोमर और एक वैज्ञानिक अनुराग वार्ष्णेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर कोरोनिल के भ्रामक प्रचार के मामले में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) सहित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है।' एफआईआर बलबीर जाखड़ नामक शख्स ने दर्ज कराई है।

कोई नियम नहीं तोड़ा- पतंजलि
गौरतलब है कि इससे पहले रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ बिहार के एक कोर्ट में भी एक आपराधिक शिकायत दायर की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि इन लोगों ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए दवा बनाने का दावा करके लाखों लोगों को गुमराह कर उनके जीवन को संकट में डाला है। इस मामले में 30 जून को सुनवाई होगी। वहीं रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद का कहना है कि उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा है।

लॉन्चिंग के बाद से बना हुआ है कोरोनिल पर विवाद
आपको बता दें कि बीते मंगलवार को ही बाबा रामदेव ने कोरोनिल को कोरोना वायरस के इलाज की दवा बताते हुए लॉन्च किया था। इसके बाद से ही इस दवा और बाबा रामदेव को लेकर विवाद बना हुआ है। आयुष मंत्रालय ने पतंजलि आयुर्वेद से कोरोनिल के ट्रायल संबंधी सारी जानकारी मांगते हुए इस दवा को कोरोना वायरस के इलाज की दवाई के रूप में प्रचारित करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications