मीडिया के सवालों से परेशान विश्वास ने खोया आपा, कहा आपके घर में बहन-बेटी नहीं हैं क्या?
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। महिला कार्यकर्ता के साथ शारीरिक संबंध को लेकर उड़े अफवाहों पर कुमार विश्वास बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। कुमार विश्वास ने पूरे मामले की झुंझलाहट मीडिया पर निकाली है जैसे मानों मीडिया ने उनके साथ ही साथ आम आदमी पार्टी की सुपारी ले रखी हो। कुमार विश्वास से जब मंगलवार को महिला आयोग में पेशी के संबंध में सवाल पूछा गया तो वो भड़क गये और पलट कर बेतुका सवाल पूछते हुए कहा कि 'क्या आपकी बहन-बेटियां नहीं हैं'?

विश्वास के दफ्तर का कहना है कि मामले में न तो उन्हें और न ही AAP को समन मिला है, कुमार विश्वास को दोपहर 3 बजे पेश होना था लेकिन महिला आयोग का कहना है कि कुमार विश्वास को 7 दिन पहले ही समन भेजा था। आपको बता दें कि कुमार विश्वास से अवैध संबंधों की खबरों का खंडन करने की मांग कर रही महिला ने कुमार विश्वास से अनुरोध किया है कि वह उनके साथ अपने संबंध को स्पष्ट करें, क्योंकि विश्वास और पार्टी दोनों ने उनके साथ गलत हरकत के आरोप को निराधार करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications