टीचर हत्या केस: 10 लाख देकर कराई थी हत्या, मेरठ से गिरफ्तार हुआ सुपारी किलर

नई दिल्ली। बवाना में महिला टीचर की गोली मारकर हत्या के करने के आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलर को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीमापुरी से गिरफ्तार किया है। इस मामले में हत्या की साजिश रचने के आरोपों में बवाना पुलिस ने महिला शिक्षक के पति मंजीत, उसकी प्रेमिका व मॉडल एंजेल गुप्ता और उसके मुंह बोले पिता राजीव गुप्ता के अलावा दो अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हत्या को अंजाम देने के बाद से शहजाद फरार था। जिसे पुलिस ने कल गिरफ्तार किया है।

महिला शिक्षक की हत्या की सुपारी 10 लाख में दी थी

महिला शिक्षक की हत्या की सुपारी 10 लाख में दी थी

जांच के दौरान एसीपी अनिल डुरेजा व इंस्पेक्टर श्याम सुंदर की टीम को छह नवंबर को सूचना मिली कि हत्यारोपी सीमापुरी इलाके में आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मेरठ निवासी शेहजाद सैफी उर्फ कालू (22)को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शहजाद ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि मंजीत, राजीव गुप्ता व दीपक ने मेरठ के धर्मेद्र को महिला शिक्षक की हत्या की सुपारी 10 लाख में दी थी।

 सुनीता की हत्या का प्लान 29 अक्टूबर को बनाया गया

सुनीता की हत्या का प्लान 29 अक्टूबर को बनाया गया

पुलिस को पूछताछ में शहजाद ने बताया कि, अक्टूबर 2018 में धर्मेंद्र और विशाल ने उससे कहा कि उनके पास बवाना में एक महिला की हत्या करने का ऑफर आया है। इस काम के लिए 10 लाख रुपये मिलेंगे। 2.50 लाख रुपये एडवांस आ चुके हैं। 25 अक्टूबर को राजीव गुप्ता, दीपक, धर्मेंद्र, शहजाद और विशाल को साथ लेकर बवाना पहुंचे थे, लेकिन उस दिन सुनीता उनके वहां पहुंचने से पहले ही स्कूल से घर जा चुकी थी। इसके बाद सुनीता की हत्या का प्लान 29 अक्टूबर को बनाया गया।

ऐसे बना था मर्डर का प्लान

ऐसे बना था मर्डर का प्लान

धर्मेंद्र, शेहजाद और विशाल 28 अक्तूबर को दिल्ली आए और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास किराए के कमरे में रुक गए। 29 अक्तूबर को सुबह बवाना इलाके में पहुंच गए, जहां राजीव गुप्ता अपनी कार से आकर मिला। दीपक व धर्मेंद दरियापुर गांव में दूसरी कार में इंतजार करते रहे। जब सुनीता घर से निकली तो मंजीत ने बदमाशों को मिस्ड कॉल कर दी। इसके बाद बदमाशों ने वरमी कॉम्पोस्ट फार्म, दरियापुर के पास सुनीता को गोली मारकर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+