अडानी ग्रुप की संपत्ति में लगातार गिरावट, दुनिया के टॉप-25 अमीरों की सूची से बाहर हुए गौतम अडानी
फोर्ब्स के अनुसार, गौतम अडानी अब 26वें सबसे अमीर अरबपति बन गए हैं। अडानी समूह के शेयर में बुधवार को बिकवाली का एक और दौर देखा गया, जिसने गौतम अडानी के व्यक्तिगत निवल मूल्य से $3.6 बिलियन का सफाया कर दिया।

Gautam Adani out of world Top-25 Richest List: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट आ रही है। फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग सूचकांकों के अनुसार, गौतम अडानी अब दुनिया के टॉप-25 अमीर अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। 22 फरवरी को उनकी कुल संपत्ति 43.4 अरब डॉलर से कम हो गई है। यूएस शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोप के एक महीने से अधिक समय बाद यह गिरावट आई है।
फोर्ब्स के अनुसार, गौतम अडानी अब 26वें सबसे अमीर अरबपति बन गए हैं। अडानी समूह के शेयर में बुधवार को बिकवाली का एक और दौर देखा गया, जिसने गौतम अडानी के व्यक्तिगत निवल मूल्य से $3.6 बिलियन का सफाया कर दिया। नाइकी के फिल नाइट एंड फैमिली ने फोर्ब्स की सूची में $46.3 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ 25वां स्थान हासिल कर अडानी को पीछे छोड़ दिया है। गौतम अडानी हाल ही में एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे।
Recommended Video

फोर्ब्स की लिस्ट में गौतम अडानी 26वें और ब्लूमबर्ग सूची में 29वें स्थान पर चले गए हैं। फोर्ब्स लिस्ट में उनकी नेटवर्थ 43.4 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वहीं, ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 42.7 बिलियन डॉलर हो गई है। स्टॉक हेरफेर और अकाउंटिंग धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद अडानी ग्रुप की संपत्ति में लगातार गिरावट हो रही है।
फोर्ब्स की सूची में गौतम अडानी नाइकी के फिल नाइट (45.9 बिलियन डॉलर) से पीछे हो गए हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स ने उन्हें इटली के जियोवानी फेरेरो एंड फैमिली (42.9 बिलियन डॉलर) और फ्रांस के फ्रेंकोइस पिनाउल्ट (41.3 बिलियन डॉलर) के बीच स्थान दिया है। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट शीर्ष पर बने हुए हैं, जिसके बाद ट्विटर चीफ एलन मस्क हैं।
यह भी पढ़ें- Stock Market: सेंसेक्स 928 अंक टूटा, निफ्टी 17,554 पर; अडानी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट












Click it and Unblock the Notifications