राजीव प्रताप रूडी के सिर एकबार फिर सजा कांस्टीट्यूशन क्लब के सचिव का ताज, संजीव बालियान को बुरी तरह हराया

Constitution Club of India Election 2025: दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया का माहौल बीते कुछ वक्त से बेहद गर्म था। 12 अगस्त को आखिरकार वो फैसला होने गया है, जो पिछले ढाई दशक में कभी नहीं हुआ। 25 साल से सचिव पद पर निर्विरोध चुने जाते आ रहे बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी को इस बार कड़ी चुनौती मिली थी, और वो भी अपनी ही पार्टी के नेता संजीव बालियान से।

25 साल से निरविरोध जीतते आ रहे राजीव प्रताप रूडी ने अपनी सत्ता बरकरार रखी है। उन्होंने बालियान को बुरी तरह से हराकर कांस्टीट्यूशन क्लब के सचिव का चुनाव जीत लिया है। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में सचिव पद के चुनाव के लिए 12 अगस्त 2025 को वोटिंग हुई। मतदान सुबह 11 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चला। इसके बाद 5 बजे से मतगणना शुरू हुई। इस चुनाव में करीब 1200 वोटर ने हिस्सा लिया, जिनमें वर्तमान और पूर्व सांसद शामिल थे।

Constitution Club of India Election 2025

25 साल बाद कड़ा मुकाबला

बीजेपी के सात बार के सांसद और मौजूदा सचिव राजीव प्रताप रूडी का सामना इस बार पार्टी के ही पूर्व सांसद संजीव बालियान से हुआ। रूडी पिछले 25 वर्षों से इस पद पर निर्विरोध चुने जाते रहे थे, लेकिन बालियान की चुनौती ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया। हालांकि, रूडी एकबार फिर कांस्टीट्यूशन क्लब के सचिव बन गए हैं।
ये भी पढ़ें: SC के आदेश पर राहुल गांधी ने जताई आपत्ति, दिल्ली-एनसीआर के कुत्तों को हटाने के फैसले को बताया 'कठोर'

नेताओं में वोटिंग का जोश

मतदान के दौरान कई दिग्गज नेता वोट डालने पहुंचे। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, बीजेपी के सतीश मिश्रा, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव समेत कई नेताओं ने अपना वोट डाल दिया। बताया जा रहा है कि इस बार 500 से ज्यादा वोट पड़े हैं, जो क्लब के इतिहास में सामान्य से काफी अधिक है।

सिर्फ सचिव ही नहीं, समिति का भी चुनाव

यह चुनाव सिर्फ सचिव पद तक सीमित नहीं है। यहां 11 कार्यकारी समिति सदस्यों के लिए भी 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें दीपेंद्र हुड्डा और नवीन जिंदल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

क्या है कांस्टीट्यूशन क्लब?

कांस्टीट्यूशन क्लब की स्थापना 1947 में हुई थी। यह सांसदों और पूर्व सांसदों के लिए एक सामाजिक और राजनीतिक मंच है, जहां विभिन्न गतिविधियां और मुलाकातें होती हैं।

कौन हैं राजीव प्रताप रूडी?

राजीव प्रताप रूडी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सात बार के सांसद हैं। वे लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और संसद व संगठन, दोनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। कांस्टीट्यूशन क्लब में उनका दबदबा 25 वर्षों से कायम है, क्योंकि अब तक वे हर बार निर्विरोध सचिव चुने जाते रहे हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने क्लब में कई सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन करवाया है।

कौन हैं संजीव बालियान?

संजीव बालियान बीजेपी के नेता और मुजफ्फरनगर से दो बार के सांसद हैं। वे केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और खास तौर पर किसान मुद्दों व कृषि मामलों पर मुखर माने जाते हैं।
ये भी पढ़ें: मतदाता सूची विवाद पर विवाद तेज, राहुल गांधी ने EC पर लगाए गंभीर आरोप, बीजेपी का पलटवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+