Constitution Club Election: राजीव रूडी की जीत के बाद क्यों ट्रोल हुए निशिकांत दुबे, BJP नेता ही उठा रहे सवाल
Constitution Club of India Election 2025: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव में इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। मैदान में दोनों उम्मीदवार बीजेपी से थे डॉ. संजीव बालियान और राजीव प्रताप रूडी। नतीजों में बाजी राजीव रूडी के हाथ लगी, लेकिन उनकी जीत के बाद पार्टी के भीतर ही हलचल मच गई।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस चुनाव में कांग्रेस, आरजेडी, डीएमके, वाम दल और टीएमसी जैसे बीजेपी के कट्टर विरोधी दलों ने भी एक बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया और उनकी सराहना की, जबकि बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता आपस में ही आमने-सामने आ गए। इस नतीजे के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं, और वही लोग जो पहले उनकी तारीफ करते थे, अब सवाल उठाने लगे हैं।

लगभग 100 वोटों से दर्ज की जीत
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में राजीव प्रताप रूडी ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया। बीजेपी के ही वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान को उन्होंने 100 से ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी। रूडी को कुल 392 वोट मिले, जबकि बालियान को 290 वोट हासिल हुए।
जीत के बाद रूडी ने कहा कि यह उनके पैनल की मेहनत का नतीजा है, जिसमें बीजेपी, कांग्रेस, अन्य दलों के सांसदों के साथ-साथ निर्दलीय सांसद भी शामिल थे। इस चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने मतदान किया।
जानिए क्यों ट्रोल हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे
इस चुनाव में खास बात यह रही कि दोनों उम्मीदवार बीजेपी से थे एक तरफ मौजूदा सचिव और सांसद राजीव प्रताप रूडी, तो दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान। मुकाबले ने पार्टी के भीतर ही खेमेबंदी कर दी। खासतौर पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, जो खुलकर रूडी के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए थे, सुर्खियों में आ गए। रूडी की जीत के बाद सोशल मीडिया पर निशिकांत दुबे को लेकर मीम्स और तंज़ों की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स उनके रुख को लेकर सवाल उठा रहे हैं और मज़ाकिया अंदाज में उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बढ़ते ऑनलाइन हमलों के बीच निशिकांत दुबे को सफाई देनी पड़ी, जिसमें उन्होंने अपने रुख और चुनाव के दौरान उठाए गए कदमों को सही ठहराने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें राजीव प्रताप रूडी के सिर एकबार फिर सजा कांस्टीट्यूशन क्लब के सचिव का ताज, संजीव बालियान को बुरी तरह हराया
निशिकांत दुबे ने दी सफाई
निशिकांत दुबे ने सफाई देते हुए कहा कि, 'संसदीय क्लब के चुनाव में मैं संजीव बालियान जी के साथ था,हूं । यह चुनाव बालियान जी के जीवन का ऐतिहासिक चुनाव है,इसने उनकी ताक़त को दिखाया,कांग्रेस अध्यक्ष खडगे साहब व सोनिया गांधी जी का क्लब के चुनाव में वोट देने आना उनकी जीत है,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तत्कालीन सांसद तथा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल जी ने भी जब 2005 तथा 2010 का चुनाव रुढी जी के ख़िलाफ़ लड़ा था तो सोनिया गांधी जी या उनके मंत्रिमंडल के कोई भी सदस्य वोट देने नहीं आए थे । संसदीय क्लब की गरिमा बढ़ाने के लिए संजीव बालियान को बधाई तथा राजीव प्रताप रूडी जी को जीत की शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ें Constitution Club के चुनाव में BJP Vs BJP की दिलचस्प जंग, सभी दलों के सांसद हैं वोटर, PM मोदी-शाह किसके साथ?












Click it and Unblock the Notifications