अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद गृह मंत्रालय का बड़ा कदम, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए SOP होगी तैयार
अतीक-अशरफ हत्या में तीनों आरोपी मीडिया कर्मी बनकर आए थे। ऐसे में गृह मंत्रालय बड़ा कदम उठाने जा रहा है और पत्रकारों के लिए SOP तैयारी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार रात को हुई माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पत्रकारों के लिए गृह मंत्रालय एसओपी तैयार करेगा। पत्रकारों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया जा रहा है।
मीडियाकर्मी बनकर आए हमलावर
दरअसल, पुलिस पूछताछ के बाद अतीक और उसके भाई अशरफ को मेडिकल के लिए पुलिस सुरक्षा के बीच ले जाया जा रहा था, तभी मीडियाकर्मी बनकर आए तीन हत्यारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दोनों को मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद अब गृह मंत्रालय ने एसओपी तैयार करने का फैसला किया है।
पत्रकारों के लिए एसओपी की तैयारी
न्यूज एजेंसी एएनआई ने रविवार को सूत्रों के हवाले से कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एसओपी तैयार करने पर गृह मंत्रालय विचार कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय (MHA) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने वाला है।
Recommended Video
मीडिया से बात करते हुए मारी गोली
हमलावर पहले से ही हत्या का प्लान बना चुके थे। इसके लिए उन्होंने शनिवार को मीडिया के बीच में कैमरा और माइक आईडी लेकर पहुंचे और जैसे ही अतीक मीडिया को जवाब दे रहा था, तभी तीनों लोगों ने दोनों भाइयों की उसी वक्त गोली मार कर हत्या कर दी।
आपको बता दें कि प्रयागराज पुलिस औरक यूपीएसटीएफ ने करीब 23 घंटे तक अतीक और अशरफ से पूछताछ की थी, जिसके बाद मेडिकल चेकअप के लिए उनका प्रयागराग के मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जिसके बाद जीप से उतरकर जैसे ही दोनों ने मीडिया से बात की तो हमलावरों ने गोली चला दी, जिसके बाद अतीक और अशरफ तुरंत जमीन पर गिर गए।












Click it and Unblock the Notifications