'4 पीढ़ियों का नाता, PM से पहले इस परिवार का हूं सदस्य' दाऊदी बोहरा समुदाय के कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने शुक्रवार को दाऊदी बोहरा समुदाय के कार्यक्रम में कई बाड़ी बातें कही। उन्होंने दावा किया कि पिछले 4 पीढ़ियों से उनके इस समुदाय काफी निकट से रिश्ते रहे हैं।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) शुक्रवार शाम को दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रमुख कार्यक्रम अल-दाई अल-मुतलक में शामिल हुए। इस मौके पर दाऊदी बोहरा समुदाय के अरबी अकादमी के एक कैंपस का उद्घाटन किया। मंच से अपने संबोधन में कई अहम बातें कहीं। पीएम ने कहा कि पिछले चार पीढ़ियों से इस समुदाय और उनके परिवार के बीच निकट के रिश्ते रहे हैं।

मुंबई में दाऊदी बोहरा समुदाय का प्रमुख कार्यक्रम अल-दाई अल-मुतलक 53वीं बार आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर महाराष्ट्र पहुंचे पीएम मोदी ने अलजामी-तुस-सैफियाह अरबी अकादमी का उद्घाटन किया। मंच से बोहरा समुदाय को लेकर प्रधानमंत्री ने कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ये एक पारिवारिक संबंध है जो पिछली चार पीढियों से चला आ रहा है। पीएम ने आगे कहा, "मैं यहां ना तो पीएम के तौर पर हूं और न ही सीएम के तौर पर। मेरे पास जो सौभाग्य है, वह शायद बहुत कम लोगों को मिला है। मैं इस परिवार से 4 पीढ़ियों से जुड़ा हुआ हूं। सभी 4 पीढ़ियां मेरे घर आ चुकी हैं।"

पीएम मोदी ने अलजामिया-तुस-सैफियाह अरबी अकादमी (जामिया) के जिस कैंपस का उद्घाटन किया। ये जामिया का चौथा परिसर है। यह दाऊदी बोहरा समुदाय का प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है। सबसे पहले दो सदियों पहले सूरत, गुजरात में 1810 में स्थापित, जामिया युवा दाऊदी बोहरा पुरुषों और महिलाओं को समाज के भीतर नेतृत्व के पदों के लिए तैयार करना चाहता है, वैश्विक नागरिक जो दूसरों की सेवा करने के लिए समर्पित हैं और मूल्यों, सिद्धांतों और आदर्शों के अनुसार कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्हें उनकी शिक्षा के दौरान प्रदान किया गया। 1983 में, कराची परिसर का उद्घाटन पाकिस्तानी राष्ट्रपति मुहम्मद जिया-उल-हक ने किया था। जामिया के तीसरे परिसर का उद्घाटन 2017 में केन्याई राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा द्वारा नैरोबी में किया गया था।

Recommended Video

      Congress President Mallikarjun Kharge ने Adani Issue पर PM Modi से पूछे धारदार सवाल | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+