कार की पिछली सीट पर मिली कांग्रेस नेता राजवंत शेरगिल की सड़ी-गली लाश, गला रेत कर हत्‍या

Congressman’s body found with throat slit in Mohali
मोहाली। कांग्रेसी नेता एवं महात्मा गांधी संगठन के प्रमुख राजवंत सिंह शेरगिल की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उनका शव मोहाली सेक्‍टर-69 में लावारिस खड़ी एक कार में सड़ी-गली हालत में रस्सी से बंधा मिला। शेरगिल के चेहरे पर चोट के गहरे निशान हैं और उनका गला धारदार हथियार से कटा हुआ था। पुलिस ने कार को कब्‍जे में ले लिया है और शव को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के आला अधिकारियों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मोहाली के सेक्टर-69 स्थित पानी की टंकी के पास पार्क में खड़ी कार से बुधवार को कांग्रेस नेता राजवंत सिंह शेरगिल का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।
शव कार की पिछली सीट पर पड़ा मिला। उसके दोनों हाथ रस्सी से बांधे हुए पाए गए। जबकि गले पर तेज हथियार के निशान थे। शव एक दो दिन पुराना लग रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम व आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये और शव को कब्‍जे में कर लिया।

कार से पुलिस को कुछ सामान एवं मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या के सिलसिले में शेरगिल की महिला मित्र समेत तीन लोगों को राउंड अप किया है। इनमें एक तरनतारन के गांव का व्यक्ति भी शामिल है। उनसे गहन पूछताछ की गई। पुलिस ने अभी अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। बुधवार सुबह किसी ने सेक्टर-69 पानी की टंकी के पास स्थित पार्क में एर्टिगा कार खड़ी देखी। कार से बदबू आ रही थी। साथ ही कार से खून जैसा कुछ रिस रहा था।

कार की सारी खिड़कियों एवं शीशों और विंडो पर फ्लैप लगे थे। सूचना मिलने पर पीसीआर मौके पर पहुंच गई। जब कार खोली गई, तो उसमें से एक फूला हुआ शव बरामद हुआ। दोनों हाथ रस्सी से बांधे हुए थे। गले पर कटे का निशान था। ऐसा लगता है कि मृतक को पिछली सीट पर बैठाया गया है। उसकी पगड़ी पीछे पड़ी हुई थी। वह जूते पहने था। शरीर फूला हुआ था। पुलिस को पर्स से ड्राइविंग लाइसेंस मिला। उससे उसकी पहचान राजवंत सिंह शेरगिल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कार को थाना फेज-8 ले जाया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+