CWC की बैठक में महामारी पर आया प्रस्ताव, कहा- अपनी गलतियों पर प्रायश्चित करें PM मोदी

नई दिल्ली, 10 मई: कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) ने सोमवार को एक बैठक की। जिसमें पांच राज्यों में हुए चुनाव के अलावा कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में कोरोना महामारी को लेकर एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें मौजूदा स्थिति के लिए मोदी सरकार की उदासीनता, असंवेदनशीलता और अक्षमता को जिम्मेदार ठहराया गया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी गलतियों के लिए प्रायश्चित करना चाहिए।

Recommended Video

    Corona पर CWC की बैठक में प्रस्‍ताव पास, Congress ने PM Modi से की ये डिमांड | वनइंडिया हिंदी
    कांग्रेस

    प्रस्ताव में CWC ने कहा कि केंद्र ने वैज्ञानिकों की सलाह की अवहेलना की, जिसका प्रत्यक्ष परिणाम हम देख रहे हैं। महामारी की चेतावनी के बाजवूद सरकार अग्रिम योजना बनाने में असमर्थ रही। इस मामले से जुड़े प्रस्ताव ना सिर्फ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दिए थे, बल्कि संबंधित स्थायी संसदीय समिति ने भी इस पर प्रकाश डाला था। वहीं वैक्सीन आपूर्ति पर प्रस्ताव में कहा गया कि मोदी सरकार कठिन तथ्यों से इनकार करती है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने टीके की आपूर्ति और कवरेज बढ़ाने के निर्देश दिए थे, लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने गैरजिम्मेदाराना तरीके से उस पर जवाब दिया।

    CWC ने कोरोना महामारी में मौत के डेटा पर भी सवाल उठाए। प्रस्ताव में कहा गया कि बड़े पैमाने पर मौतों का आंकड़ा दर्ज नहीं किया गया है। वहीं सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को 'प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत घमंड परियोजना' कहा गया। साथ ही उन्होंने इसे देश की जनता का अपमान और असंवेदनशीलता की ऊंचाई बताया। कांग्रेस वर्किंग कमेटी का मानना ​​है कि ये वक्त राष्ट्रीय एकता, उद्देश्य और संकल्प की एक अटूट भावना दिखाने के लिए है।

    वहीं बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने अपनी जिम्‍मेदारी से मुंह मोड़ा और टीकाकरण का काम राज्‍यों पर छोड़ दिया। केंद्र सरकार सभी को फ्री वैक्सीन नहीं दिया रही, जो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथ न्यायसंगत नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+