VIDEO: कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस में की तोड़फोड़, टिकट बंटवारे से हैं नाराज

उम्मीदवारों की लिस्ट आने के बाद से कई नेताओं ने तो पार्टी से इस्तीफा देने की भी धमकी दी है।

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रविवार को 218 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। जिसके बाद से पार्टी के अंगर हंगामा शुरू हो गया है। सोमवार को टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। टिकट बंटवारे को लेकर मंड्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें कार्यकर्ता तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। मंगलौर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

उम्मीदवारों की लिस्ट आने के बाद से कई नेताओं ने तो पार्टी से इस्तीफा देने की भी धमकी दी है। नेताओं ने सीएम सिद्धारमैया पर मनमानी का आरोप लगाया है। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। नाराजगी व्यक्त करते हुए सड़क पर जो लोग उतर आए हैं वह उत्तर कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के समर्थक थे, उन्हें उम्मीद थी कि सीएम उनके लिए बदामी निर्वाचन क्षेत्र से लेकर मैसूर जिले के चामुंडेश्वरी तक सीटें दिलाएंगे। कुनिगल, कोलार, कोल्लेगल, बेलूर, बदामी, कित्तूर, नेलमंगला और अन्य कई विधानसभाओं में असंतषो के स्वर मुखर हुए हैं। बेंगलुरु के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया सड़क पर टायर जला गाड़ियों को रोकने की कोशिश की।

कर्नाटक में 12 मई को वोटिंग होगी। वहीं 15 मई को नतीजे आएंगे। पार्टी ने सीएम सिद्धरमैया को चामुंडेश्वरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी परमेश्वर को कोराटेगेरे से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने कर्नाटक चुनावों के लिए एक परिवार, एक टिकट का फार्मूला नहीं अपनाया। उसने मुख्यमंत्री और उनके बेटे को, गृह मंत्री और उनकी बेटी को और कानून मंत्री और उनके पुत्र को भी प्रत्याशी बनाया है। देश की राजनीति में लगातार सिमटती जा रही कांग्रेस के सामने कर्नाटक के किला को बचाने की चुनौती है। राहुल गांधी मेगा रैली कर रहे हैं और सिद्धारमैया ने पूरी ताकत लगा रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+