इंदू सरकार पर कांग्रेस का बवाल, भंडारकर ने ट्वीट कर कहा - हमें बंधक बना लिया
पुणे। फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म इंदू सरकार पर संकट के बादल कम नहीं हो रहे हैं। शनिवार को एक ट्वीट कर भंडारकर ने कहा कि उन्हें और उनकी टीम को कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र स्थित पुणे के एक होटल में रोक लिया है। भंडारकर ने लिखा है कि ' कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमें होटल में रोक लिया है और हंगामा किया। मैं मेरी टीम अपहृत हालात में फंसे हैं। '

बता दें कि यहां भंडाकर इंदू सरकार पर एक प्रेस वार्ता करने वाले थे लेकिन हंगामे के चलते वो रद्द कर दी ई। इसी मसले पर गायक बप्पी लहरी ने कहा कि मधुर भंडारकर एक अच्छ फिल्म निर्माता हैं। वो मेरा पसंदीदा है। इंदू सरकार पर विवाद उस अवधि के कारण है, जिस पर यह आधारित है।
बता दें कि कांग्रेस इंदू सरकार का विरोध कर रही है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम इसे सेंसर से पहले उन्हें दिखाने की मांग कर चुके हैं। हालांकि भंडारकर ने साफ कर दिया है कि वो रिलीज से पहले फिल्म नहीं दिखाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications