महाराष्ट्र: बीएमसी के चुनाव में अकेले उतरेगी कांग्रेस, शिवसेना के साथ नहीं होगा गठबंधन

मुंबई। महाराष्ट्र की सरकार में भले ही कांग्रेस शिवसेना के साथ है लेकिन मुंबई की सत्ता पर कब्जे की लड़ाई कांग्रेस अकेले लड़ने के मूड में है। बृहन्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के चुनाव में कांग्रेस शिवसेना के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी के नेता रवि राजा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस बीएमसी चुनाव में अकेले लड़ेगी। इसके लिए शिवसेना के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं है।

Recommended Video

    Maharashtra: BMC Election अकेले लड़ेगी Congress, Shivsena के साथ नहीं होगा गठबंधन | वनइंडिया हिंदी
    BMC

    बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी साथ मिलकर सत्ता में हैं। तीन पार्टियों के इस गठबंधन को महा विकास अघाड़ी के नाम से जाना जाता है।

    वहीं बीजेपी ने भी बीएमसी चुनाव में अकेले उतरने की घोषणा की है। पार्टी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को ये साफ कर दिया था कि 2022 में भाजपा बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में बीएमसी के लिए अभी से तैयारी में उतर जाना होगा और सभी एक-एक वार्ड में पहुंचना शुरू कर दें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+