LIVE: गुजरात में राहुल ने कहा- विकास को पागलखाने से निकालना पड़ेगा

अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अपने दौरे की शुरुआत चोटिला माता मंदिर में दर्शन से की। आज राहुल चोटिला के ही एपीएमसी ग्राउंड, चोबारी गांव, जसदां, खोडल धाम मंदिर होते हुए जेतपुर में आज के दौरे का समापन करेंगे। इससे पहले गुजरात दौरे के दूसरे दिन वडोदरा में राहुल ने कहा था कि भारत में सबसे मुश्किल काम एक ईमानदार राजनेता बनना है।

गुजरात में राहुल गांधी के दौरे का तीसरा दिन आज, चोटाली माता के मंदिर में दर्शन से की शुरूआत

यहां पढ़ें Rahul Gandhi Live

  • विकास को पागलखाने से निकाल कर, पटरी में लाना होगा- राहुल गांधी
  • नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने दिखा दिया कि ये काम नहीं कर सकते- राहुल गांधी
  • राहुल ने पूछा- रोजगार कहां है?
  • यशवंत सिन्हा के लेख से राहुल गांंधी ने जताई सहमति।
  • राहुल गांधी ने कहा- विकास के इलाज की जरूरत।
  • राहुल ने कहा- मोदी के राज मे ं विकास हुआ पागल
  • राहुल ने कहा- नोटबंदी ने रकम रद्दी कर दी।
  • राहुल ने पूछा काला धन आया क्या?
  • सुरेंद्र नगर में रैली कर रहे हैं राहुल गांधी

उन्होंने खुद को इसका साक्षी भी बताया और कहा कि भारत में एक ईमानदार राजनेता बनना बेहद मुश्किल काम का। यहां एक ईमानदार राजनेता को सबसे ज्यादा झेलना पड़ता है। राहुल ने कहा कि उन्होंने इसका अनुभव किया है। राहुल इतने पर ही नहीं रुके और कहा कि भारतीय राजनीति में सच बोलने पर बहुत गाली पड़ती है। राहुल ने कहा कि पॉलिटिक्स एक क्लोज्ड सिस्टम है और यह सभी पार्टियों पर लागू होता है।

इससे पहले राहुल गांधी ने गुजरात से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के भाषण अच्छे होते हैं, लेकिन काम नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की मार्केटिंग अच्छी है, लेकिन हम अपनी मार्केटिंग अच्छी तरह नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई अच्छे काम किए, लेकिन उन कामों का सही से मार्केटिंग नहीं कर पाई और इसलिए वो मार खा गई। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग करना हमारे डीएनए में नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+