Gujarat election 2017: आखिर कैसे हुआ राहुल गांधी का ‘मेकओवर'
नई दिल्ली। गुजरात चुनाव में राहुल गांधी नए रूप में दिख रहे हैं और उनकी पार्टी भी अपनी पुरानी छवि तोड़ने में जुटी है। आखिर क्या वजह है कि राहुल गांधी के तेवर-कलेवर बदल रहे हैं और साथ ही उनकी पार्टी का पुराना रवैया टूटता नजर आ रहा है। यही वजह है कि एक वक्त तक विरोधी उनका मजाक उड़ा कर तवज्जो नहीं देते थे पर अब हालात बदले हैं और गुजरात में जिस तरह उनका कमबैक हुआ है उससे विरोधी भी गंभीर हो गए हैं। यदि आप उनके अभी तक के गुजरात दौरों पर नजर डालें, सोशल मीडिया पर उनके तेवरों पर नजर डालें, उनके भाषणों पर नजर डालें और उनके अंदाज पर नजर डालें, तो पुराने राहुल गांधी और आज के राहुल गांधी में बड़ा फर्क नजर आएगा। आखिर ये मेकओवर कैसे हो रहा है और किस तरह से हो रहा है जिससे उनकी राजनीति पहले से परिपक्व होती दिख रही है।

गुजरात में कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है
गुजरात में कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है, उसे केवल पाने के लिए प्रयास करना है। चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस पटखनी दे पाएगी, ये तो फिलहाल कहना मुश्किल है लेकिन पहली बार ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस गुजरात में चुनाव लड़ रही है और राहुल गांधी पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। उनके जितने धुआंधार दौरे हुए हैं, जिस तरह से वो जुमले बाजी कर रहे हैं और जिस तरह मंदिर में मत्था टेकने, ढाबे पर खाना खाने और युवती के साथ सेल्फी खिंचवाने का आनंद ले रहे हैं, उससे ये तो दिख रहा है कि तमाम पराजयों को झेलने के बाद एक बार फिर आत्मविश्वास लौटा है।

लोगों के मन की बात सुन रहे हैं राहुल
दरअसल इसकी शुरूआत राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे से हुई थी। ये दौरा सितंबर महीने में हुआ था और तब कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले में उनका व्याख्यान हुआ था। 1949 में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इस यूनिवर्सिटी को संबोधित किया था। यूनिवर्सिटी में उनका भाषण सुर्खियों में छाया और पहली बार लगा कि राहुल गांधी जिन्हें विरोधी राजनीति में बच्चा समझ रहे हैं, वो अब परिपक्व हो रहा है। इस दौरे की अहम भूमिका में थे सैम पित्रोदा। आज यही सैम पित्रोदा गुजरात के चुनाव में उनके साथ हैं और तकनीकी रणनीति के शिल्पकार भी। 75 साल के हो चुके सैम पित्रौदा भारत में दूरसंचार क्रांति के जनक माने जाते हैं और राजीव गांधी के करीबी रहे हैं। अब वो राहुल गांधी के साथ कदमताल कर रहे हैं। पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र की जिम्मेदारी उन पर है और इसके लिए वे गुजरात के कई शहरों का दौरा कर रहे हैं। लोगों के मन की बात सुन रहे हैं, समझ रहे हैं और उसी फीडबैक के जरिए पार्टी अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी। यही फीडबैक राहुल गांधी को दिया जा रहा है।

राहुल जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बता रहे हैं
पार्टी नोटबंदी और जीएसटी को बड़ा मुद्दा मानकर चल रही है क्योंकि राज्य में व्यापारी तबका बड़ी तादाद में है। इसीलिए राहुल गांधी हर सभा में बीजेपी को उद्योगपतियों की सरकार करार दे रहे हैं। जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बता रहे हैं। यही वजह है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह और पी.चिदंबरम को आर्थिक मुद्दों पर पार्टी की राय रखने का जिम्मा सौंपा गया है। राजनीतिक रणनीति की जिम्मेदारी अहमद पटेल और अशोक गहलोत देख रहे हैं। ये खास टीम हैं जिसकी राय-मशविरे से उनके अंदाज बदले दिख रहे हैं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications