मार्ग्रेट अल्वा ने सोनिया पर लगाए गंभीर आरोप, कहा पार्टी पर उनका कब्जा, मनमाने ढ़ग से लेती हैं फैस
नयी दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व नेता मार्ग्रेट अल्वा ने पार्टी आलाकामान सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी में उनके दबदबे पर सवाल उठाते हुए मार्ग्रेट अल्वा ने कहा कि कांग्रेस पर पूरी तरह से उनका कब्जा है। वो मनमाने ढंग से फैसले लेती हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उन्हें अपने कैबिनेट में शामिल करना चाहते थे, लेकिन सोनिया गांधी ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर फैसला वो अपने मुताबिक लेती है।
मार्ग्रेट ने सोनिया के साथ-साथ और भी कुछ कांग्रेस नेता पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसे लोग हैं जो अपनी मनमानी करते हैं और दूसरे की बात तक नहीं सुनते। मार्ग्रेट ने कहा कि कांग्रेस को पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतें नहीं सुनना भारी पड़ा है और इसी की वजह से पहली बार कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनी।
आपको बता दें कि मार्ग्रेट अपनी किताब के जरिए भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई राज खोल चुकी है। गौरतलब है कि मार्ग्रेट अल्वा दो राज्यों की राज्पाल भी रह चुकी हैं। वो उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल बनीं और फिर साल 2012 में राजस्थान की राज्यपाल बनाई गई।












Click it and Unblock the Notifications