नहा-धोकर मुझे चरित्रहीन साबित करने में जुटी है कांग्रेस: बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने सीधे तौर पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी युवराज राहुल गांधी पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेसी मुझे सीबीआई का डर दिखाते है और यह सब वह सोनिया गांधी औऱ राहुल गांधी के कहने पर कर रहे हैं। बाबा रामदेव ने खुले तौर पर यह तो कहा कि उन्हें 'चार केंद्रीय मंत्रियों ने मुझे जेल भिजवाने की धमकी दी है, लेकिन बाबा रामदेव ने उन चारों के नाम नहीं बताये हैं। हां यह जरूर कहा कि वह समय आने पर चारों लोगों के नाम जरूर बता देंगे। कांग्रेस मेरी छवि खराब करने में जुटी है लेकिन यकीन मानिये जनता को सब पता है इसलिए कांग्रेस कभी भी अपने गलत मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पायेगी।
इससे पहले जब 21 सितंबर को लंदन के एयरपोर्ट पर बाबा रामदेव को आठ घंटे के रोककर पूछताछ की थी तो भी मीडिया में आकर बाबा रामदेव ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आरोप लगाया था और कहा था कि लंदन एयरपोर्ट पर जो कुछ भी उनके साथ हुआ है उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ सोनिया गांधी का ही हाथ है। बाबा रामदेव ने मीडिया से कहा कि 'मुझे आठ घंटे यहां क्या अष्टांग योग करवाया गया, मेरे पास एक ढेला भी नहीं है, एक डॉलर, एक रुपया भी नहीं. मैं रखता ही नहीं अपने पास। नोट बुक ले ली जिसमें लेक्चर्स के नोट्स बनाता हूं, रोके जाने का कोई कारण नहीं बताया. शायद सोनिया गांधी को कारण पता होगा।
जिसके बाद इंटरनेशनल मीडिया में भी बाबा रामदेव औऱ कांग्रेस के तल्ख रिश्ते छाये रहे। फिलहाल बाबा रामदेव अगले नौ महीने तक कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करने के लिए भारत भ्रमण पर हैं। उन्होंने कहा है कि जब तक वह कांग्रेस को सत्ता से बेदखल नही कर देते हैं तब तक वह उसके खिलाफ प्रचार करते रहेंगे औऱ योग पीठ पतंजलि नहीं जायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications