'टूलकिट' मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका गांधी बोलीं-झूठ फैलाने में समय बर्बाद न करे BJP
नई दिल्ली, मई 18: भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस पर कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया। बीजेपी की ओर से जारी किए दस्तावजों को पार्टी ने कांग्रेस की टूलकिट नाम दिया है। अब कांग्रेस की ओर से इस पर पटलवार किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी द्वारा दिखाए गए दस्तावेजों को फर्जी बताए हुए लोगों की जिंदगी बचाने की सलाह दी है।
Recommended Video

एक टूलकिट का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में 'अपमानित और बदनाम' करने की कोशिश की है। इसके अलावा पात्रा ने 'इंडियन स्ट्रेन' और 'मोदी स्ट्रेन' जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी के आऱोप पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, झूठ फैलाने में समय बर्बाद न करें, जागें और जीवन बचाना शुरू करें।
इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने उन दस्तावेज की फोटो भी शेयर की है, जिसके बीजेपी ने कांग्रेस की टूल किट बताई है। प्रियंका गांधी ने उन सभी दस्तावेजों को फर्जी बताया है। वहीं कांग्रेस के शोध विभाग के प्रमुख और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने 'टूलकिट' से जुड़े भाजपा के दावे को लेकर केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर 'फर्जी टूलकिट' को प्रचारित करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ 'जालसाजी' की एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

दरअसल भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को एक 'टूलकिट' का हवाला दिया। उन्होंने दावा किया किया महामारी के इस मुश्किल समय में कांग्रेस देश और प्रधानमंत्री को बदनाम करने में लगी है। संबित पात्रा ने कहा कि टूलकिट के जरिये कांग्रेस के लोगों को इंडियन स्ट्रेन को मोदी स्ट्रेन कहने के लिए कहा गया है। वहीं, कुंभ को सुपर स्प्रेडर की तरह प्रचारित करना है।












Click it and Unblock the Notifications