अब कांग्रेस को हिन्दुओं की फिक्र, केदरनाथ के बाद काशी जाते राहुल
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) कांग्रेस अब उसी रास्ते पर चल रही है, जिस रास्ते पर भाजपा चलती रही है। कांग्रेस भी हिन्दुत्व से जुड़े मसलों को उठा रही है। गांधी परिवार के करीबी शहजाद पूनावाला ने संवाद नाम से सगंठन बनाया है। वे इसके तहत देश में गौ-हत्या के वध पर रोक लगाने के लिए मूवमेट चला रहे हैं। वे कांग्रेस की तरफ से टीवी चैनलों की डिबेट में भीन दिखते हैं।
उदार हिन्दुत्व
आपको याद होगा कि कुछ समय पहले केदारनाथ धाम की यात्रा की थी राहुल गांधी ने। तब कहा जा रहा था कि वे कांग्रेस को उदार हिंदुत्व के रास्ते पर लेकर जाएंगे।
पाक के खिलाफ प्रदर्शन
इसी तरह से पूर्व राष्ट्रपति एजेपी अब्दुल कलाम की मौत के बाद पाकिसतान के सनकी साइंटिस्ट अब्दुल कादिर ने उन्हें मामूली साइँटिस्ट करार दिया था। इसके विरोध में यूथ कांग्रेस ने पाकिसतान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। जानकार कह रहे हैं कि ये सब काम एक दौर में भाजपा करती थी।
'मुद्दाविहीन पार्टी के नेता राहुल हैं संसद के गूंगे गुड्डे'
बाबा विश्वनाथ के दर्शन
बता दें कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में उदारवादी हिंदुत्व को लेकर मंथन शुरू हुआ। अब राहुल गांधी इस महीने वाराणसी जाएंगे। वे वहां पर बाबा विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे।
कहते हैं कि नास्तिक जवाहरलाल नेहरू ने भी गंगा जमुना के प्रति श्रद्धा और भारत के विकास का प्रतिनिधित्व करने वाले संस्थानों को नए तीर्थ के रूप में सम्मानित किया।













Click it and Unblock the Notifications