'असम में नए राजनीतिक दल' वाले बयान पर बोले गोगोई- नई पार्टी बनाने की मेरी इच्छा नहीं लेकिन ...
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरुण गोगोई ने शनिवार को दिए अपने बयान पर अब सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि 'मैंने ये नहीं कहा कि मैं नई पार्टी बनाऊंगा, बल्कि कुछ संगठनों ने कहा है कि वो नई राजनीतिक पार्टी बनाने के बारे में सोच रहे हैं, मैंने कहा था कि ऐसा करने के लिए उनका स्वागत है। हम सभी को सीएए का विरोध करने और भाजपा को हराने के साथ काम करना चाहिए।'

बता दें शनिवार को गोगोई ने कहा था कि सत्तारूढ़ पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए असम में एक नई राजनीतिक पार्टी की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि सभी पार्टियों को भाजपा की हार सुनिश्चित करनी चाहिए क्योंकि सत्तारूढ़ दल नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को वापस लेने की जनता की मांग के बजाय राज्य में शांति रैली आयोजित करके शक्ति प्रदर्शन में लगा हुआ है। असम में तीन बार मुख्यमंत्री रहे गोगोई ने भाजपा के लिए कहा कि उसने पूरे देश को सीएए के खिलाफ सड़क पर ला दिया है और आम लोगों के लिए परेशानी पैदा कर दी है।
गोगोई ने ये भी कहा था कि भाजपा ये स्वीकार कर रही है कि राज्य में उसके शासनकाल में शांति प्रभावित हुई है। उन्होंने ये भी कहा कि असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल पर लोगों ने भरोसा किया था लेकिन वो केंद्र सरकार की कठपुतली बन गए हैं। उन्होंने सोनोवाल पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि उन्होंने लालच के चलते लोगों की पीठ में छूरा घोंपा है। गोगोई ने कहा था, 'एक नई पार्टी जरूरत बन गई है। हम स्वार्थ में आकर केवल अपने हितों को नहीं देख रहे हैं क्योंकि नई पार्टी हमारी पार्टी को प्रभावित कर सकती है। लेकिन हम असम के लोगों के हितों की रक्षा कर रहे हैं।'
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications