अयोध्या में ‘भूमि घोटाले' पर हमलावर हुई कांग्रेस, कहा-राम के नाम पर लूट कर रही बीजेपी को देश माफ नहीं करेगा

अयोध्या में ‘भूमि घोटाले' पर हमलावर हुई कांग्रेस, कहा-राम के नाम पर लूट कर रही है बीजेपी को देश माफ नहीं करेगा

नई दिल्ली। अयोध्या भूमि घोटाले का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध रूप से भूखंड बेचने और उऩपर निर्माण करने वाले 40 लोगों की सूची को लेकर बीजेपी पर हमला बोला और केंद्र सरकार से ताबड़तोड़ सवाल किए। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न केवल बीजेपी पर निशाना साधा बल्कि ये भी कहा कि उच्चतम न्यायालय को स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले को देखते चाहिए, ताकि भगवान राम के नाम पर हो रही लूट बंद हो सके।

 Congress Target BJP on Ayodhya Ram Mandir Land Scam, said nation will not forgive BJP

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और बीजेपी पर ताबड़तोड़ सवालों के बौछार कर दिए। उन्होंने कहा कि जिस बात को कांग्रेस पार्टी और संत समाज पिछले कई महीने से उजागर करने की कोशिश कर रहा है, आज उस बात को बीजेपी को भी मानना पड़ा है। बीजेपी ने भी माना है कि उसके नेता, विधायक, महापौर, अधिकारी अयोध्या में बड़ी संख्या में भूमि घोटाले में शामिल है, लेकिन आज अमित शाह चुप हैं।

कांग्रेसक प्रवक्ता ने कहा कि प्राधिकरण ने जो सूची जारी की है, उसमें बीजेपी के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व विधायक गोरखनाथ जैसे बड़े नाम शामिल है। उन्होंने आरोप लगाए कि राम के नाम पर यहां घोटाला हुआ। बीजेपी के नेताओं ने कौड़ियों के भाव जमीन खरीदकर उसे महंगे दामों पर ट्रस्ट को बेच दिया। इतना ही नहीं मंदिर के अलावा उसके आस-पास की जमीनों को सस्ते दामों पर खरीद लिया, जिन जमीनों को वो खरीद नहीं पाए, उपर कब्जा कर लिया।

इन गंभीर आरोपों और खुलासों के बावजूदज प्रधानमंत्री और गृहमंत्री खामोश हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट से मांग करती है कि वो इस मामले का स्वंत संज्ञान लें और भगवान राम के नाम पर होने वाली चंदा चोरी और घोटाले को बंद करवाएं। दरअसल अयोध्या विकास प्राधिकरण ने ऐसे 40 लोगों की लिस्ट जारी की है, जिन्होंने अवैध तरीके से जमीन खरीदा और बेचा है। इस लिस्ट ऐसे कई लोगों के नाम शामिल हैं, जो बीजेपी से जुड़े हैं। वहीं इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी इस घोटाले पर विवादित बयान देते हुए कहा कि राम का नाम लेकर लोगों का ध्यान क्यूं भटकाना, बीजेपी को राम के बजाय रावण की पूजा करना शुरू कर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+