कांग्रेस नेता केएस अलागिरी का विवादित बयान, बोले- आईएस की तरह आरएसएस भी विरोधियों से नफरत करता है

नई दिल्ली: तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख केएस अलागिरी ने सोमवार को दक्षिणपंथी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना आंतकी ग्रुप इस्लामिक स्टेट (आईएस) से की है। एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आईएस की तरह, आरएसएस भी अपने विचारों का विरोध करने वालों से नफरत करता है। उनके इस बयान से एक बार फिर राजनीति में भूचाल आ सकता है।

कमल हासन के 'हिंदू आतंकी' बयान का किया समर्थन

कमल हासन के 'हिंदू आतंकी' बयान का किया समर्थन

केएस अलागिरी ने कमल हासन के 'हिंदू आतंकी' वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मैं कमल हासन के बयान का समर्थन करता हूं और मैं इससे 100 फीसदी नहीं बल्कि 1000 फीसदी सहमत हूं। केएस अलागिरी ने कहा कि आरएसएस का हिंदुत्व इस्लाम में इस्लामिक स्टेट की तरह है। आरएसएस, जनसंघ, ​​हिंदू महासभा का मानना ​​है कि उन्हें उन लोगों को खत्म करना चाहिए जो उनकी विचारधारा के खिलाफ हैं।

'सभी धार्मिक कट्टरपंथी एक जैसे'

'सभी धार्मिक कट्टरपंथी एक जैसे'

केएस अलागिरी ने कहा कि यह वही है जैसे कि अरब देशों में आईएस कैसे हैं? यहां तक कि उन देशों में आईएस का कहना है कि उन्हें मुसलमानों को भी खत्म करने की भी जरूरत है जो उनके विचारों से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। ये सिर्फ उन्मूलन नहीं है बल्कि खुद को दुनिया से खत्म करने वाली बात है। अति वामपंथी और दक्षिणपंथी एक ही नीति का पालन करेंगे। यहां तक कि धार्मिक कट्टरपंथी भी एक जैसे हैं।

तमिलनाडु लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

कमल हासन ने नाथूराम को बताया पहला 'हिंदू आतंकी'

कमल हासन ने नाथूराम को बताया पहला 'हिंदू आतंकी'

इससे पहले कमल हासन ने कहा था कि महात्मा गांधी के हत्यारे नाथुराम गोडसे आजाद भारत के पहले आतंकवादी थे। तमिलनाडु के अरावकुरिची में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मक्कल निधि माईम (एमएनएम) के नेता कमल हासन ने कहा कि मैं यह इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि यहां बहुत सारे मुसलमान हैं। मैंने गांधी की मूर्ति के सामने यह बात कही थी। स्वतंत्र भारत का पहला आतंकवादी हिंदू था। उन्होंने आगे कहा कि अच्छे भारतीय चाहते थे कि भारत एकसमान, शांतिपूर्ण हो और तिरंगे के "तीनों रंग" में हों। मैं एक अच्छा भारतीय हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+