सचिन पायलट पर टिकट बेचने का आरोप लगाने वाली स्पर्धा चौधरी कांग्रेस से निष्कासित
टिकट ना मिलने पर हंगामा करने वाली स्पर्धा चौधरी कांग्रेस से निष्कासित
जयपुर। राजस्थान की फुलेरा सीट से टिकट ना मिलने के बाद विरोध प्रदर्शन करने पर महिला नेता स्पर्धा चौधरी को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है। स्पर्धा चौधरी को कांग्रेस ने छह साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। चौधरी फुलेरा से टिकट मांग रही थीं, टिकट ना मिलने पर उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी के घर के सामने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की गाड़ी का घेराव कर विरोध जताया था। जिसके बाद कांग्रेस की ओर से शनिवार को यह कार्रवाई की गई है।

स्पर्धा चौधरी ने पीसीसी चीफ सचिन पायलट पर पैसे लेकर टिकट खरीदने का भी आरोप लगाया। चौधरा ने कहा कि सचिन उनको टिकट दिलवा रहे है, उन्हें पैसे दे रहे हैं। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य और प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष स्पर्धा चौधरी को पार्टी ने छह साल के लिए निकाल दिया।
राजस्थान में 7 दिसंबर को चुनाव होने हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद पार्टी में घमासान मचा हुआ है। टिकट ना मिलने कई नेता खुलकर बगावत कर रहे हैं। लगातार विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे से इसकी रिपोर्ट भी मांगी है।
राजस्थान में कांग्रेस दो सीनियर नेताओं के बीच खींचतान से पहले ही जूझ रही है। अब उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद बागियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टिकट ना मिलने पर कई नेता निर्दलीय लड़ने और पार्टी छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications