कमलनाथ बोले- रिपोर्ट लिखवा रहा हूं, मेरा गृह मंत्री लापता हो गया
भोपाल। मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। नौबत अब यहां तक आ गई है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी ही सरकार के गृह मंत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कर रहे हैं। उधर, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने यह कहकर हलचल मचा दी है कि कमलनाथ सरकार के मंत्री अपनी कारों में बीजेपी नेताओं को बिठाकर घुमा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी ने यह भी कहा कि सरकार के मंत्री कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को जरा भी तरजीह नहीं दे रहे हैं।

कमलनाथ ने प्रदेश प्रभारी से मांगी एक-एक मंत्री की रिपोर्ट
कमलनाथ के गृह मंत्री के लापता होने और कांग्रेस सरकार के मंत्रियों की कारों में बीजेपी नेताओं के घूमने का यह मुद्दा रविवार को हुई कांग्रेस की अहम बैठक में उठा। यह मीटिंग लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बुलाई गई थी, जिसमें खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे। प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने सीएम को कई समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में कमलनाथ काफी गुस्से में दिखे और उन्होंने प्रदेश प्रभारी से कहा कि आप सभी के बारे में रिपोर्ट दीजिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा प्रभारियों के साथ उनकी मुलाकात के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं, जिससे कि वे समस्या की जड़ तक जा सकें।

कमलनाथ बोले- मैं रिपोर्ट लिखवा रहा हूं मेरा गृह मंत्री लापता हो गया है
बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सुनते वक्त कमलनाथ खुद भी बेहद झुब्ध दिखे। उन्होंने अपनी ही सरकार के गृह मंत्री की लापरवाही का जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने आज बाला बच्चन को फोन लगाकर कहा कि मैं रिपोर्ट लिखवा रहा हूं कि मेरा गृह मंत्री लापता हो गया है।' कमलनाथ जोर देकर कहा कि मंत्रियों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। वैसे यह पहली बार नहीं है जब कमलनाथ मंत्रियों के बर्ताव से परेशान लगे। इससे पहले एक कार्यक्रम में कमलनाथ गए थे, जहां वह खुद तो टाइम से पहुंच गए थे, लेकिन कोई कांग्रेसी नेता नहीं उन्हें दिखा। हालांकि, भाजपा नेता वहां पहले से मौजूद थे और सीएम के स्वागत की जिम्मेदारी उन्होंने ही निभाई।

फेल होता दिख रहा बीजेपी विधायक तोड़ने का कमलनाथ का प्लान
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अपनी सरकार और मजबूती देने के लिए कमलनाथ बीजेपी के विधायकों को अपने पाले में करने का प्लान बना रहे हैं। कांग्रेस के रणनीतिकारों का जो प्लान लीक हुआ था, उसके मुताबिक, कमलनाथ को किसी ऐसी सीट से लड़ाया जा सकता है, जहां पर बीजेपी विधायक हो और उसका इस्तीफा करा दिया जाए। कई अन्य विधायकों के भी कांग्रेस के संपर्क में होने की बात कही गई थी, लेकिन अब जिस प्रकार से कांग्रेस के मंत्रियों की कारों में बीजेपी नेताओं के घूमने की खबर सामने आई है, उससे लग रहा है कि कहीं कांग्रेस के ही कुछ नेता पाला न बदल लें।
-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications