कांग्रेस नेता राजीव त्यागी का कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ निधन

नई दिल्ली। कांग्रेस के जानेमाने प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनके निधन पर दुख जाताया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपने बेहतरीन प्रवक्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Recommended Video

    Rajiv Tyagi Passes Away : टीबी डिबेट के दौरान आया हर्ट अटैक | Congress spokesperson | वनइंडिया हिंदी
    गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में निधन

    गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में निधन

    राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शाम को उन्हें आजतक पर टीवी डिबेट में शामिल होना था। खुद ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी भी थी।

    कांग्रेस पार्टी और महासचिव प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त किया

    कांग्रेस पार्टी और महासचिव प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त किया

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजीव त्यागी की तबीयत आज दिन भर ठीक थी। शाम को उन्हें एक न्यूज चैनल पर टीवी डिबेट में शामिल होना था। खुद ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी भी थी। उन्होंने लिखा था कि आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा। शाम को 5 बजे वे आजतक पर टीवी डिबेट में शामिल भी हुए थे। राजीव त्यागी के निधन पर कांग्रेस पार्टी और महासचिव प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त किया है।

    राजीव त्यागी के निधन पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने जताया दुख

    कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि, राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। वे एक कट्टर कांग्रेसी और एक सच्चे देशभक्त थे। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को कष्ट सहने का साहस दे। वहीं राजीव त्यागी के निधन पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि, विश्वास नहीं हो रहा है कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में आजतक पर पर डिबेट भी की थी। जीवन बहुत ही अनिश्चित है ...अभी भी शब्द नहीं मिल रहें..हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+