पीएम मोदी को हाई स्‍कूल तक पढ़ा बताकर फंसी कांग्रेस सोशल मीडिया हेड, गलती मानी पर ट्वीट नहीं हटाया

पीएम मोदी को हाई स्‍कूल तक पढ़ा बताकर फंसी कांग्रेस सोशल मीडिया हेड, गलती मानी पर ट्वीट नहीं हटाया शॉर्ट हेडलाइन मोदी को हाईस्‍कूल तक पढ़ा बता फंसी कांग्रेस सोशल मीडिया हेड

नई दिल्‍ली। कांग्रेस सोशल मीडिया और कम्‍युनिकेशंस हेड दिव्‍या स्‍पंदना ने पीएम नरेंद्र मोदी के पुराने इंटरव्‍यू की एक वीडियो क्लिप ट्वीट की। दिव्‍या ने इस पुरानी वीडियो क्लिप को ट्वीट करते हुए लिखा, 'बड़ी मुश्किल से विडियो ढूंढा है, ये 1998 का इन्टरव्यू है, जिसमे साहब खुद कह रहे है हाई स्कूल तक पढा हूँ, लेकिन आज साहब के पास ग्रेजुएशन की डिग्री है जो 1979 मे किया था!!' पीएम मोदी की शिक्षा पर सवाल उठाने वाला ट्वीट करने के बाद दिव्‍या को एहसास हुआ कि उन्‍होंने जो वीडियो क्लिप ट्वीट वह अधूरी है। बाद में उन्‍होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'तो यह पूरी वीडियो क्लिप नहीं है!'

Congress social media head Divya Spandana mocks Modi’s education using incomplete video

अधूरी क्लिप को अब तक देख चुके हैं 40,000 लोग

दिव्‍या स्‍पंदना को जब तक इस बात का एहसास हुआ कि वीडियो क्लिप अधूरी है और वह पीएम मोदी के सिर्फ हाई स्‍कूल तक पढ़े होने का जो दावा कर रही हैं, वीडियो से वह बात झूठी साबित हो रही है, तब तक उनका ट्वीट वायरल हो गया। हालांकि, यह जानने के बाद भी कि उनका दावा झूठा है, उन्‍होंने ट्वीट हटाया नहीं। खबर लिखे जाने तक दिव्‍या के अधूरी क्लिप वाले वीडियो ट्वीट को करीब 3 हजार लोग रीट्वीट कर चुके हैं ओर करीब 40 हजार लोग उस अधूरी वीडियो क्लिप को देख चुके।

क्‍या है पूरा मामला

दिव्‍या स्‍पंदना ने 1998 का पीएम मोदी का एक पुराने इंटरव्‍यू की जो वीडियो क्लिप ट्वीट की, उसमें पीएम मोदी कह रहे हैं कि वह हाई स्‍कूल तक पढ़े हैं। इसके बाद वीडियो खत्‍म हो जाता है, लेकिन कम्‍प्‍लीट वीडियो में पीएम मोदी पत्रकार राजीव शुक्‍ला को बताते हैं कि उन्‍होंने बाद में एक्‍सटरनल एग्‍जाम दिए और एमए तक पढ़ाई की।

दिव्‍या स्‍पंदना ने अब तक नहीं हटाया पीएम मोदी का अधूरा वीडियो

दिव्‍या स्‍पंदना ने जो अधूरी वीडियो क्लिप ट्वीट की, उस पर खबर लिखो जाने तक करीब 3 हजार रीट्वीट आ चुके और बाद में दिव्‍या ने जब लिखा कि 'यह गलत है' तो इस ट्वीट को केवल 300 लोगों ने ही रीट्वीट किया। वैसे हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड जब खुद स्‍वीकार कर रही हैं कि वीडियो अधूरा है, तो उन्‍होंने पुराने गलत ट्वीट को अब तक हटाया क्‍यों नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+