कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड राम्या की मां बोलीं- पार्टी ने नहीं दिया सम्मान, निर्दलीय लड़ूंगी
बेंगलुरू। कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम की हेड दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या की मां ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में निर्दलीय के तौर पर लड़ने का ऐलान किया है। राम्या की मां रंजिता का कहना है कि वो बहुत पुरानी कांग्रेस कार्यकर्ता हैं लेकिन कभी पार्टी ने उन्हें चुनाव नहीं लड़ाया, ऐसे में वो आने वाले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय के तौर पर इलेक्शन में खड़ी होंगी। रंजिता ने कहा, 'मैं कांग्रेस आलाकमान से टिकट मांगू, ये ठीक नहीं लगता. मैं निर्दलीय के तौर पर लड़ने की सोच रही हूं। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मैं कांग्रेस के खिलाफ हूं।'

कांग्रेस ने नहीं दिया सम्मान
रंजिता ने कहा 'मैं कई सालों से एक आम कार्यकर्ता की तरह से कांग्रेस के लिए काम कर रही हूं, आज तक भी मैं कांग्रेस में ही हूं लेकिन पार्टी के लिए मेरे योगदान की अनदेखी की जा रही है। अगले हफ्ते मैं चुनाव लड़ने को लेकर फैसला करूंगी।'

बीते साल राम्या को मिली थी सोशल मीडिया की जिम्मेदारी
रंजिता की बेटी राम्या को कांग्रेस ने बीते साल सोशल मीडिया का हेड बनाया था। फिल्मों की दुनिया से राजनीति में आईं पूर्व सांसद राम्या को कांग्रेस ने हरियाणा से सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा को हटाकर सोशल मीडिया टीम की कमान सौंपी थी। उनके काम की कांग्रेस नेता ही नहीं दूसरे लोग भी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि अब राम्या को घर में ही कांग्रस विरोधी सुर सुनने पड़ रहे हैं।

राम्या रह चुकीं सांसद
राम्या कनार्टक में उपचुनाव जीत कर सांसद बनी थीं लेकिन 2014 में वह हार गईं। कांग्रेस की सोशल मीडिया को संभालने के बाद उन्होंने कई बदवाव किए हैं और राहुल गांधी के सोशल मीडिया में अकाउंट्स को भी धार दी है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications