स्मृति ईरानी पर कोर्ट केस करने की तैयारी में कांग्रेस
अमेठी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी को राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट पर बोलना अब महंगा पड़ सकता है। स्मृति ईऱानी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने लीगल नोटिस भेजकर ऐसे बयान नहीं देने को कहा है। यूपी कांग्रेस ने स्मृति ईराना के अमेठी में राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के खिलाफ किसानों की जमीन को हड़पने के बयान को को आधार बनाते हुए यह नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया कि झूठे और निराधार आरोप नहीं लगाये।
पढ़ें- स्मृति ईरानी का लालू पर कटाक्ष
वहीं कांग्रेस की इस नोटिस पर स्मृति ईरानी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस के खिलाफ बोलने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी में दम है तो उन्हें वह जेल भेजवाकर दिखाये।वह जेल के भीतर भी गांधी परिवार पर सवाल उठाती रहेंगी।
स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं ऐसे नोटिस से नहीं डरने वाली हूं। उन्होंने कहा कि इन नोटिसों के चलते वह अमेठी की जनता के हक की आवाज को उठाती रहेंगी।
कांग्रेस के अधिवक्ता प्रशांत चंद्र सेन ने नोटिस में कहा है कि अगर स्मृति ईरानी खुद को ऐसे बयान देने से नहीं रोकती हैं तो उनके मुवक्किल के पास सिविल और क्रिमिनल केस करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।













Click it and Unblock the Notifications