Karnataka : कांग्रेस ने CM बोम्मई पर लगाया वोटर्स के डाटा चोरी का आरोप, मांगा इस्तीफा

विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कर्नाटक में सियासत गर्म हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सहित सत्ता के गढ़ में बैठे लोग मतदाता डाटा की चोरी, धोखाधड़ी और प्रतिरूपण के लिए जिम्मेदार हैं। सुरजेवाला ने सीएम बोम्मई के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, बीबीएमपी आयुक्त और अन्य अधिकारियों के खिलाफ पुलिस आयुक्त के पास उनके आरोप के संबंध में शिकायत दर्ज की।

congress seeks cm bommai resignation alleges electoral fraud in Karnataka

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि खुलासे से पता चलता है कि कर्नाटक मुख्यमंत्री सहित सत्ता के गढ़ में बैठे लोग मतदाता डेटा की चोरी, धोखाधड़ी और प्रतिरूपण के लिए जिम्मेदार हैं। मुख्यमंत्री बोम्मई, उनके अधिकारी, सरकारी अधिकारी, BBMP के लोग और राज्य चुनाव प्राधिकरण लोकतंत्र को रौंदने में भागीदार हैं।

सीएम बोम्मई दें इस्तीफा : सुरजेवाला

सुरेजवाला ने सीएम बोम्मई के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि इन सबके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो और सीएम बोम्मई जी इस्तीफा दें और 30 दिन में कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता में एक जांच हो ताकि सच्चाई सामने आए। उन्होंने कहा कि ये सरकार जनमत खो चुकी है इसलिए वोट चोरी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+