Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस का महागठबंधन पर बड़ा बयान, कहा- हम नहीं चाहते UP में सपा-बसपा गठबंधन हारे

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी नहीं चाहती कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन की हार हो। वहीं इनदलों के साथ गठबंधन के मुद्दे पर बोलते हुए मोइली ने कहा किस वह कुछ हिस्सों में 'गठबंधन के साथ तालमेल कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया जब एसपी-बीएसपी ने उसे सिर्फ दो सीटों की पेशकश की। चुनावी दृष्टि से अहम राज्य उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं।

Veerappa Moily

मोइली ने कहा कि, कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी के लिये हम इसे स्वीकार (दो सीटों की पेशकश को) नहीं कर सकते। इसलिये हम सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं। मोइली एक बात बहुत ही साफ तौर पर कही कि, यूपी में उम्मीदवार उतारने के दौरान गठबंधन के बिना भी सपा-बसपा के साथ सीटों का तालमेल हो सकता है। आने वाले समय में आप उस रुझान को देखेंगे। भाजपा को हराने में हमारे साथ-साथ उनकी भी दिलचस्पी है। तालमेल हो सकता है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री मोइली ने कहा बिना गठबंधन के भी सीट के बंटवारे में सहमति है। उन्होंने कहा कि आप आगे देखोगे कि बीजेपी को हराने के लिए सपा-बसपा और कांग्रेस की सहमति है। जब उनसे पूछा गया कि जहां पर कांग्रेस मजबूत नहीं है वहां पर क्या वे सपा-बसपा गठबंधन को सपोर्ट करेंगे तो उन्होंने कहा हां, ये सहमति आपको चुनाव के दौरान दिखाई देगी।

मोइली ने यह भी दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन नहीं करने पर पार्टी में फिर से विचार हुआ है। उन्होंने कहा कि हम पुनर्विचार कर रहे हैं कि विपक्षी एकता की ताकत को बढ़ाने के लिए आप के साथ गठबंधन क्यों नहीं किया जा सकता है। मोइली ने कहा, 'हम केरल में वाम दलों के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव से पहले वहां एकता संभव नहीं है। हम वामपंथियों के साथ पश्चिम बंगाल में साथ रहेंगे क्योंकि वहां का चुनाव पूर्व का परिदृश्य अलग है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+