रेल बजट में कांग्रेसी राज्यों की हुई अनदेखी - राहुल गांधी

congress
नई दिल्ली। एनडीए सरकार ने आज अपना पहला रेल बजट पेश किया। जिसमें रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने नई ट्रेनों की शुरुआत से लेकर सुरक्षा, फूडिंग और रेलवे लाइन परियोजनाओं को भी ध्यान में रखा। रेल बजट में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर देने के अलावा 58 नई ट्रेनों का एलान भी किया गया। वहीं अपने पहले रेल बजट में मोदी सरकार ने बुलेट ट्रेन योजनाओं का भी एलान किया है।

रेल मंत्री सदानंद गौडा ने बजट में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निजीकरण की प्रक्रिया को बढ़ाने पर जोर दिया । मुंबई अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन की रिपोर्ट के लिए सौ करोड़ देने के अलावा कई ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने का एलान भी किया। रेल मंत्री ने साफ कर दिया कि यात्री किराए और मालभाड़े में बढ़ोतरी तेल की कीमतों के आधार पर तय किया जाएगा।

रेल बजट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि रेल बजट विकोसन्मुख है और आम आदमी के हित में है।

बजट निराशाजनक है- राहुल गांधी

लेकिन वहीं, कांग्रेस ने इस बजट को आम आदमी का विरोधी करार दिया और कहा कि इसमे कई राज्यों की अनदेखी की गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ये बजट निराशाजनक और कामचलाऊ है। इसमें केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों की अनदेखी की गई है और इसमे गरीबों का ख्याल नहीं रखा गया है।

राहुल गांधी ने कहा कि रेल बजट में दूरदर्शिता की कमी है। उन्होंने कहा कि गौड़ा द्वारा किए गये सारे वादों को पूरा करना एनडीए सरकार के लिए नामुमकिन है। साथ ही राहुल गांधी ने कहा, इस रेल बजट में कांग्रेस शासित राज्यों की अनदेखी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+