'...ममता ने किसी का नाम नहीं लिया', खड़गे के INDIA गठबंधन में PM दावेदार पर बोली कांग्रेस

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अभी से बिसात बिछाने में जुट गए हैं। इसी कडी में विपक्षी दलों के गुट 'इंडिया' गठबंधन की मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पीएम पद के उम्मीदवार के नाम की पेशकश कर दी।

इसके बाद सियासत गरमा गई है। वहीं, केरल कांग्रेस नेता पीसी थॉमस और कांग्रेस नेता पीजे जोसेफ ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता ने ऐसा सुझाव नहीं दिया। अपनी बात रखते हुए, ममता बनर्जी ने कहा कि यह अच्छा होगा, अगर हम एक दलित फेस को पीएम के पद के लिए पेश कर सकें। उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया था। इस मामले पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई, क्योंकि वह सबसे आखिरी बार बोली थीं।

Mallikarjun Kharge

खड़गे ने खारिज किया, कहा- चुनाव के बाद होगी पीएम चेहरे की घोषणा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित तौर पर ममता के प्रस्ताव का समर्थन किया। हालांकि, गठबंधन ने अभी तक अपने संयोजक की घोषणा नहीं की है। उधर, खड़गे ने ममता की बात को खारिज करते हुए कहा कि समन्वयक या हमारे पीएम चेहरे की घोषणा करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव के बाद ही इस बारे में फैसला करना चाहिए।

इंडिया अलाइंस की कई बैठकें प्रस्तावित

अशोका होटल में हुई इंडिया अलाइंस की मेगा बैठक में 28 पार्टियों ने हिस्सा लिया था, जो आने वाले दिनों में होने वाली कई पार्टियों में से एक है। श्खड़गे ने कहा कि वे विभिन्न शहरों में कई बैठकें करेंगे। जब तक हम ऐसा नहीं करते हम लोगों में जागरूकता नहीं बढ़ा सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+