मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 13 उम्मीदवीरों की तीसरी लिस्ट
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। जिन 13 सीटों पर नामों की घोषणा की गई है, उनमें से पांच एससी/एसटी के लिए आरक्षित सीटे हैं। इनमें तीन एसटी और दो एससी के लिए आरक्षित हैं। जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हुआ है, उनमें भोपाल (मध्य), छिंदवाड़ा, चौरई, मानपुर शामिल हैं।

इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। उससे पहले शनिवार रात को कांग्रेस ने 155 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए पहले लिस्ट जारी की थी।
करीब महीने भर से स्क्रीनिंग कमिटी की लगातार मैराथन बैठकों के बाद शनिवार से पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरू किया है। बता दें कांग्रेस ने घोषणा की थी कि वह जुलाई तक टिकटों की घोषणा कर देंगे लेकिन उम्मीदवारों को तय करने में कांग्रेस को चार महीनों से अधिक का समय लग गया।












Click it and Unblock the Notifications